जेएनयू से खफा इंडियन आर्मी ऑफिसर, लौटाएंगे अपनी डिग्रियां
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ चल रहा है, उससे इंडियन आर्मी के रिटायर्ड आफिसर्स काफी दुखी हैं। इस पूरे मुद्दे पर अब आर्मी आफिसर्स ने अपनी डिग्रियों को वापस करने का मन बना लिया है।

सूत्रों के मुताबिक नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के 54वें बैच के आर्मी ऑफिसर्स ने अपनी-अपनी डिग्रियां वापस करने का ऐलान किया है।
इन रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर्स ने जेएनयू के विसी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में लिखा है कि यह जो पूरा माहौल है, उसके बाद उन्हें खुद को इस यूनिवर्सिटी से जोड़े रखने में काफी मुश्किल हो रही है।
ऑफिसर्स का कहना है कि जेएनयू में पिछले कुछ समय से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बल मिल रहा है। इस वजह से उन्हें काफी तकलीफ होती है।
आपको बता दें कि एनडीए में कैडेट्स को तीन वर्ष की पढ़ाई करने के बाद जेएनयू की ओर से ग्रेजुएशन की डिग्री जाती है।
पिछले दिनों अफजल गुरु को फांसी के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर जेएनयू में एक सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर देश विरोधी नारें लगाए गए थे। छात्रों ने 'भारत की बर्बादी' जैसे स्लोगंस दिए थे और इसके बाद से ही तनाव का माहौल है।
पूरे मामले में जहां जेएनयू स्टूडेंट यूनियन लीडर कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तो आठ छात्र भी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं पांच छात्र फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications