हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का एनकाउंटर करने वाले तीन जवानों को सेना मेडल
सेना मेडल मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर में स्थित राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिट में खुशी का माहौल है। जवानों को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
नई दिल्ली। बीते साल 8 जुलाई को अनंतनाग के पास एक गांव में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके साथियों का एनकाउंटर करने वाले राष्ट्रीय राइफल्स की टीम को आज सेना मेडल से नवाजा गया है। मेजर संदीप कुमार, कैप्टन माणिक शर्मा और नायक अरविंद सिंह चौहान को हिजबुल कमांडर और उसके साथियों का एनकाउंटर करने के लिए पुरस्कार दिया गया है। टीम में तीन लोग शामिल थे, टीम का नेतृत्व मेजर संदीप कुमार ने किया था।

8 जुलाई को गांव में आतंकियों के होने की सूचना पर मेजर कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। जहां गांव वालों के विरोध और आतंकियों की गोलीबारी का सामना करते हुए उन्होंने आतंकियों को मार गिराया था। गांव वालों ने सेना पर पथराव भी किया था, जिसे मेजर कुमार ने स्थानीय इमाम की मदद से रोका था। एनकाउंटर के बाद आतंकियों के शवों की शनाख्त होने पर पता चला था कि मरने वालों में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी भी शामिल था। बुरहान पर सरकार ने 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की हुई थी। सेना मेडल मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर में स्थित राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिट में खुशी का माहौल है। जवानों को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
बुरहान की मौत के बाद घाटी में भड़की थी हिंसा
आपको बता दें कि 8 जुलाई को मुठभेड़ में बुरहान के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर सूबे में भारत-विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए और चार महीने से ज्यादा समय तक लगातार हिंसा और विरोध प्रदर्शन होते रहे। इसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हुई और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। पैलेट गन की गोलियां लगने से हजारों लोगों के आंखों की रोशनी चले जाने के मामले भी इस दौरान सामने आए। चार महीने के कर्फ्यू के बाद पिछले कुछ समय धीरे-धीरे से घाटी में हालात ठीक हो रहे हैं।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications