Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO:हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का सफल परीक्षण, 90 KM दूर स्थित टारगेट को यूं उड़ाया

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और एयर फोर्स ने स्वदेशी रूप से डिजाइन हवा से हवा में मार करने वाले ऑल वेदर 'अस्त्र' मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ओडिशा में 90 किमी की दूरी पर टारगेट पर निशाना लगाया गया। यह मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी से निर्मित पहली एयर टू एयर मिसाइल है। अस्त्र मिसाइल का वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 से सफल परीक्षण हुआ है।

 Astra Beyond Visual Range Air to Air Missile was successfully carried out by DRDO and IAF near Odisha

रक्षा मंत्रालय के अनुसार सोमवार को ओडिशा के तट पर किए गए परीक्षण में सुखाई से दागी गई मिसाइल ने हवा में निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। इस मिसाइल को डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। 'अस्त्र' अपनी श्रेणी की ऐसी पहली भारतीय मिसाइल है, जिसे पूरी तरह से स्वदेश में ही विकसित करने की कोशिश की गई है। फिलहाल यह विकास के एडवांस स्टेज पर है। इस मिसाइल का परीक्षण सोमवार को ओडिशा में समुद्र तट से दूर बंगाल की खाड़ी के किया गया।

इसका यह परीक्षण यूजर ट्रायल का हिस्सा था। जिसके दौरान इस मिसाइल को सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लॉन्च किया गया। यह एक ऐसी मिसाइल है, जो लॉन्च के बाद तेजी से लक्ष्य भेदती है, इसीलिए इसे बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल कहा जाता है। एक अधिकारी ने कहा कि इस मिशन को पूरी तरह से एक किताबी तौर पर अंजाम दिया गया यानि कि जैसे प्लान किया गया था हूबहू वैसे ही।

कई सारे राडार , इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और सेंसर के जरिए मिसाइल को ट्रैक किया जा रहा था और इसी के जरिए पता चला कि लक्ष्य को मिसाइल ने सही तरह से भेदा है। खबरों की मानें तो डीआरडीओ अस्त्र मिसाइल का एक नया संस्करण विकसित करने की योजना बना रहा है, जिसका दायरा 300 किलोमीटर तक का होगा। भारत वर्तमान में फ्रंटलाइन सुखोई-30 रूसी एयर-टू-एयर मिसाइलों का उपयोग करता है, लेकिन भविष्य में इजरायल द्वारा डिजाइन किए गए I-डर्बी और अस्त्र मिसाइलों से लैस होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+