Dharmendra Net Worth: लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की मौत, अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? जानें कमाई
Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 89 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है।
लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का हुआ निधन
खबर है कि एक्टर धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक बनी हुई थी। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें घर भी लाया गया था और अब उनकी मौत हो गई है।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे धर्मेंद्र
आपको बता दें कि हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। वहीं अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि 89 साल के धर्मेंद्र को सांस फूलने की शिकायत के चलते एडमिट कराया गया था। पहले उन्हें आईसीयू में रखा गया था लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलर पर शिफ्ट कर दिया गया।
धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी
सांस लेने में तकलीफ के चलते पहुंचे अस्पताल अस्पताल ने बताया था कि जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल पहुंचे थे तो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी और उम्र अधिक होने पर ऐसा होना सामान्य है। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र ने एक्टर बनने के सपने के लिए अपना परिवार अपना गांव और सुकून भरी जिंदगी तक छोड़ दी थी।
कैसे पंजाब के गांव से मुंबई पहुंचे थे धर्मेंद्र?
-पंजाब के एक छोटे से गांव में जन्मे धर्मेंद्र सिंह देओल को बचपन से ही फिल्मों का शौक था। बहुत कम उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से कर दी गई थी लेकिन उनके मन में सिर्फ एक सपना था, एक्टर बनने का।
-एक दिन धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर मैगजीन में एक विज्ञापन देखा जिसमें नए चेहरों के लिए ऑडिशन की बात कही गई थी। यही विज्ञापन उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। धर्मेंद्र ने अपने परिवार को मनाया और गांव छोड़कर सीधे सपनों की नगरी मुंबई का रुख किया था।
'भूख मिटाने के लिए पी गया था ईसबगोल'
-मुंबई पहुंचते ही धर्मेंद्र का संघर्ष शुरू हो गया था। न कोई जान-पहचान, न रहने की जगह और न खाने के पैसे। कई दिनों तक वह छोटे-छोटे कमरों में रहे। कभी दोस्तों के साथ तो कभी अकेले।
-एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने खुद बताया था कि एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे थे। धर्मेंद्र ने कहा था- भूख इतनी लगी थी कि मैंने ईसबगोल का पूरा पैकेट पानी में घोलकर पी लिया था। बाद में तबीयत इतनी खराब हो गई कि अस्पताल जाना पड़ा था।
धर्मेंद्र की सफलता की कहानी
-यह वही दौर था जब धर्मेंद्र ने जिंदगी की सबसे कठिन परिक्षा दी थी लेकिन उनकी मेहनत और लगन रंग लाई। उन्हें अपनी पहली फिल्म दिल भी 'तेरा हम भी तेरे मिली' और यहीं से शुरू हुई उनकी सफलता की कहानी। धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके, शराबी, राजा जानी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
-90 के दशक में धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन हीरो माने जाते थे। उन्होंने आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।
450 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे धर्मेंद्र
जहां एक वक्त धर्मेंद्र के पास रहने और खाने तक के पैसे नहीं थे, वहीं आज वह 450 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। उनके पास 100 करोड़ रुपये का एक आलीशान फार्महाउस था जिसकी झलक वह सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते रहते थे। इसके अलावा धर्मेंद्र के पास कई लग्जरी कारें, मुंबई और लोनावला में प्रॉपर्टीज और करीब 12 एकड़ में फैला एक रिसॉर्ट भी है।
हेमा मालिनी से की थी दूसरी शादी
अपने फिल्मी सफर के दौरान धर्मेंद्र की मुलाकात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से हुई थी। दोनों की जोड़ी न केवल ऑन-स्क्रीन हिट रही बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी उन्होंने शादी कर एक नई शुरुआत की। आज उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications