Anunay Sood Death: 32 साल के ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत, परिवार ने जारी किया ऐसा बयान
Anunay Sood Death: फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स को झकझोर कर रख दिया है।
ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद की मौत
आपको बता दें कि अनुनय सूद के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इंफ्लुएंसर के निधन की जानकारी दी है। अनुनय की मौत की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है।

अनुनय सूद के परिवार ने जारी किया बयान
अनुनय सूद के परिवार की ओर से जारी बयान में लिखा गया है- हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस कठिन समय में हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें और घर के बाहर भीड़ इकट्ठी न करें।
इंफ्लुएंसर की आत्मा की शांति के लिए मांगी जा रही दुआ
अनुनय के परिवार ने लोगों से कहा है कि कृपया इंफ्लुएंसर की आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। परिवार की इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि मैसेजेस की बाढ़ आ गई है। अनुनय सूद के फैंस और साथी कंटेंट क्रिएटर्स उनके निधन पर गहरा शोक जता रहे हैं।
32 साल की उम्र में अनुनय ने दुनिया को कहा अलविदा
दुबई के रहने वाले अनुनय सूद सोशल मीडिया पर ट्रैवल की दुनिया के सुपरस्टार थे। 32 साल की उम्र में उनका जाना हर किसी को सदमे में डाल गया है। अनुनय की आखिरी पोस्ट लास वेगास से थी, जहां वह स्पोर्ट्स कारों के बीच घूमते दिखे थे। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
ट्रैवल वर्ल्ड के सुपरस्टार थे अनुनय सूद
अनुनय सूद का नाम भारत के सबसे पॉपुलर ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स में शुमार था। उनके इंस्टाग्राम पर 12 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर 3.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स उनके व्लॉग्स और ट्रैवल वीडियोज का इंतजार करते थे। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट लास वेगास की थी, जिससे पता चलता है कि निधन से पहले वो अमेरिका में ट्रैवल कर रहे थे।
फोर्ब्स की लिस्ट में भी हुआ था नाम शामिल
-अनुनय सूद सिर्फ सोशल मीडिया स्टार नहीं बल्कि कई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी पहचान बना चुके थे। साल 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन साल तक वह 'फोर्ब्स इंडिया 100 डिजिटल स्टार्स' की लिस्ट में शामिल रहे।
-फोर्ब्स की प्रोफाइल में अनुनय सूद को दुबई बेस्ड फोटोग्राफर बताया गया है। उनकी फोटोग्राफी स्किल्स और ट्रैवल शॉट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते थे।
अनुनय सूद के फैंस में शोक की लहर
अनुनय सूद के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #AnunaySood ट्रेंड करने लगा है। कई फैंस ने लिखा है- उन्होंने हमें दुनिया घूमने के सपने दिखाए, लेकिन खुद इतनी जल्दी चले गए। लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
-
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications