नीतीश-मोदी को लेकर ये क्या बोल गईं राबड़ी देवी
अपने विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि इसमें क्या आपत्ति की बात है? थोड़ा हंसी मजाक कर लिया तो क्या? सभी करते हैं ना?
पटना। नोटबंदी के फैसले को लेकर केवल केंद्र सरकार और विपक्ष में ही ठनी हुई नहीं है बल्कि इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में भी एक नया मोड़ आ गया है।

मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे पर जहां बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी की जुबान फिसल गई।
पढ़ें: नोटबंदी को लेकर 5 बड़े बदलाव, क्या आपने पढ़े?
पत्रकारों ने जब राबड़ी से पूछा कि सुशील कुमार मोदी ने आग्रह किया है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ जाएं तो राबड़ी ने कहा कि मोदी जी आकर नीतीश को ले जाएं और उनसे अपनी बहन की शादी करा लें।
उनके इस बयान को लेकर जब विवाद बढ़ा तो राबड़ी ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया वाले बोले कि सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार आरजेडी छोड़कर बीजेपी में आ जाएं, तब हमने कहा कि मोदी जी नीतीश को गोदी में उठाकर ले जाएं।
अपने विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि इसमें क्या आपत्ति की बात है? थोड़ा हंसी मजाक कर लिया तो क्या? सभी करते हैं ना?
पढ़ें: भारत का पहला डिजिटल गांव, ना कैश की कमी ना बैंक में लाइन
उन्होंने कहा कि पीएम ने काला धन छुपा कर रखा है। लालू जी के पास काला धन नहीं है। 25 साल से केस चल रहा है। एक चवन्नी कोई निकाल के दिखा दे।
आरजेडी-कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सोचें नीतीश: सुशील मोदी
वहीं, मामले पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार 17 साल से भाजपा के साथ थे। क्या वहां उनका राजनीतिक कैरियर समाप्त हो गया। बल्कि उनका कद बढ़ा ही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को दोबारा आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में सोचना चाहिए, अगर वे अब भी उनके साथ काम करते हैं तो वहां जरूर उनका राजनीतिक कैरियर खत्म हो जाएगा।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार इस फैसले की सराहना की है। नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को साहसिक कदम बताया था।
वहीं लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे।
बिहार में जदयू और आरजेडी की गठबंधन सरकार है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर बिहार सरकार में ही दो मत नजर आ रहे हैं।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications