Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025 Phase 1: वोट डालने जा रहे हैं बाइक या कार से? पहले ये नियम जान लें, नहीं तो मुसीबत तय!

Bihar Election 2025 Phase 1 Rule: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज यानी 6 नवंबर को हो रही है। 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी है। इस चरण में 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने इस बार वोटर्स की सुविधा के लिए कई नए इंतजाम किए हैं ताकि लोग बिना परेशानी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

खास बात यह है कि अब आप अपनी बाइक, स्कूटर या कार से सीधे मतदान केंद्र तक जा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। पहली बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं को राहत देते हुए निजी वाहनों पर रोक नहीं लगाई है। यानी आप अपनी बाइक, कार या स्कूटर से सीधे बूथ तक जा सकते हैं।

Bihar Election 2025 Phase 1 Rule

हालांकि मतदान केंद्र के अंदर या बहुत करीब तक गाड़ी पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। राजनीतिक दल बूथ के बाहर 100 मीटर की दूरी पर ही वोटर पर्ची वितरण केंद्र लगा सकेंगे। वहीं आसपास के इलाकों में मतदाता अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। पार्किंग की सुविधा बनाई गई है। तो अगर आप वोट डालने जा रहे हैं, तो अपनी बाइक या कार लेकर निकल सकते हैं, लेकिन नियमों का पालन जरूर करें। बूथ के बाहर वाहन पार्क करें, हेल्पडेस्क से मदद लें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल पूरी जिम्मेदारी से करें।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Live Updates: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने डाला वोट

हर बूथ पर होगी हेल्पडेस्क सुविधा

इस बार हर मतदान केंद्र भवन में मतदाता हेल्पडेस्क बनाई गई है। यहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद रहेंगे, जो आपके नाम की पुष्टि करेंगे और अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिल रहा है तो मदद करेंगे। इससे मतदाताओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और मतदान प्रक्रिया तेजी से चलेगी।

अगर वोटिंग के दौरान हो कोई गड़बड़ी, तो ऐसे करें शिकायत

चुनाव आयोग ने इस बार पारदर्शिता के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। अगर मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी, दबाव या अनियमितता दिखे तो तुरंत इसकी शिकायत करें।

सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के दफ्तर में बना यह नियंत्रण कक्ष मतदान समाप्त होने तक लगातार सक्रिय रहेगा। सभी जिलों से लाइव वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

वोटिंग का समय और सीटों का विवरण

पहले चरण की 121 सीटों पर तीन अलग-अलग समयानुसार मतदान हो रहा है। 13 सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इनमें तारापुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, बिभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, मुंगेर और जमालपुर शामिल हैं। बाकी सीटों पर वोटिंग का समय सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए तय किया गया है।

पहले चरण के बाद अगला राउंड 11 नवंबर को

सीईओ विनोद सिंह गुंजियाल ने बुधवार को स्टेट कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जिसमें बाकी 122 सीटों पर मतदान होगा। बिहार चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+