Phalodi Satta Bazar: क्या बनेगी तेजस्वी सरकार? नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार क्या कर रहा है भविष्यवाणी?
Phalodi Satta Bazar (Bihar Chunav 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आने में अब बस कुछ घंटे बाकी हैं। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पूरे राज्य में सियासी तापमान चरम पर है और इसी बीच राजस्थान के चर्चित फलोदी सट्टा बाजार ने अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। हर चुनाव की तरह इस बार भी यह बाजार अपनी भविष्यवाणी को लेकर सुर्खियों में है। दिलचस्प बात यह है कि बाजार के भावों के मुताबिक NDA एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रही है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है।
🔹 क्या कह रहा है फलोदी सट्टा बाजार?
राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में स्थित फलोदी सट्टा बाजार का राजनीति से पुराना नाता है। यहां के "भाव" यानी ऑड्स चुनावी हवा का अंदाजा देने में काफी मशहूर हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, इस बार NDA को 145 से 148 सीटें, जबकि महागठबंधन को 86 से 89 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी और जेडीयू दोनों के प्रदर्शन को मजबूत माना जा रहा है, जबकि राजद और कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही हैं।

🔹 फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक किसको कितनी सीटें मिल रही हैं?
- भाजपा (BJP): 70-72 सीटें
- जेडीयू (JDU): 57-59 सीटें
- राजद (RJD): 66-68 सीटें
- कांग्रेस (INC): 13 सीटें तक
- अन्य दल: 5-10 सीटें
- प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के बारे में बाजार का अनुमान है कि उसका खाता तक नहीं खुल पाएगा।
🔹 NDA के पक्ष में क्यों झुक रहा बाजार?
सट्टा बाजार का दावा है कि नीतीश कुमार की जेडीयू ने इस बार ग्राउंड पर बेहतर पकड़ बनाई है। सीट एडजस्टमेंट, गठबंधन की एकजुटता और महिलाओं के बीच नीतीश की लोकप्रियता को बाजार सकारात्मक संकेत मान रहा है। वहीं, बीजेपी का प्रदर्शन पिछली बार से बेहतर रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
🔹 क्या है फलोदी सट्टा बाजार और कैसे तय होते हैं भाव?
फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान के जोधपुर जिले के एक छोटे कस्बे में दशकों से सक्रिय है। यहां "भाव" यानी किसी पार्टी या उम्मीदवार की जीत-हार के रेट्स (odds) तय किए जाते हैं। ये भाव इस बात पर निर्भर करते हैं कि बाजार में लोगों की उम्मीदें किस दिशा में हैं - जैसे शेयर बाजार में कीमतें मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती हैं, वैसे ही यहां "भाव" मतदाताओं के मूड और ग्राउंड रिपोर्ट पर तय होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बाजार के अनुमानों की सटीकता कई बार चौंकाने वाली रही है। पिछले कई चुनावों में इसके अनुमान लगभग सही साबित हुए हैं।
🔹 भारत में सट्टेबाजी पर क्या कहता है कानून?
हालांकि भारत में जुआ और सट्टेबाजी कानूनन अपराध है, लेकिन इसके बावजूद हर चुनाव के वक्त फलोदी जैसे अनौपचारिक बाजार सक्रिय हो जाते हैं। Public Gambling Act, 1867 के तहत किसी भी प्रकार का सट्टा खेलना या चलाना गैरकानूनी है। हालांकि, राजनीतिक सट्टा बाजार का कोई औपचारिक ढांचा नहीं है, इसलिए यह पूरी तरह अनौपचारिक और ऑफलाइन तरीके से संचालित होता है।
🔹 एग्जिट पोल्स भी दे रहे NDA को बढ़त
फलोदी सट्टा बाजार के रुझान से पहले 18 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स भी NDA को स्पष्ट बढ़त देते दिखे हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा में NDA को करीब 153 सीटें, जबकि महागठबंधन को 85 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में NDA के पास 125 सीटें थीं, यानी इस बार 29 सीटों का लाभ मिल सकता है। वहीं, RJD-कांग्रेस गठबंधन को करीब 27 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
Bihar Exit poll 2025 Result: 12 एग्जिट पोल के आंकड़े देखें
1. दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
अन्य: 5-10
2. मैट्रिज-IANS
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90
अन्य: 0
3. P-MARQ
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98
जनसुराज: 1-4
अन्य: 0-3
4. People's Insight
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102
जनसुराज: 0-2
अन्य: 3-6
5. JVC एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103
जनसुराज: 0-1
अन्य: 3-6
6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108
जनसुराज: 0-0
अन्य: 3-5
7. Peoples Pulse एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101
जनसुराज: 0-5
अन्य: 2-8
8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95
जनसुराज: 0-5
अन्य: 5
9. न्यूज 24 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101
जनसुराज-0-5
अन्य: 2-8
10. न्यूज 18 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95
अन्य: 5-5
11. Axis My India
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 121 से 141
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 98-118
अन्य: 0-2
12. CNX एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 150 से 170
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 70 से 90
अन्य: 1-3
🔹 रिजल्ट डे की तैयारी पूरी
बिहार के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम्स सील किए जा चुके हैं। 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, पहले बैलेट पेपर और पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, फिर EVM की। इस बार बिहार में रिकॉर्ड 67% वोटिंग दर्ज की गई है - जिसमें महिलाओं ने पुरुषों से करीब 9% ज्यादा मतदान किया है।
अब देखना यह है कि क्या फलोदी सट्टा बाजार की यह भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित होती है, या तेजस्वी यादव आखिरी वक्त में कोई बड़ा उलटफेर कर देंगे। जवाब मिलेगा -14 नवंबर की सुबह, जब खुलेगा बिहार का जनादेश।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications