Bihar Election: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, तेजस्वी, तेजप्रताप, सम्राट से अनंत सिंह तक, किसकी चमकेगी किस्मत?
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting 10 Hot Seat: बिहार की राजनीति इस वक्त अपने निर्णायक दौर में है। विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग है, जिसपर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का फैसला करेंगे। यह चरण एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए 'लिटमस टेस्ट' साबित होने वाला है क्योंकि कई हाई-प्रोफाइल नेताओं की साख दांव पर है।
इस बार पहले चरण के मुकाबले बेहद दिलचस्प हैं। करीब 25 सीटों पर भाजपा और राजद के बीच सीधी भिड़ंत है, जबकि 12 सीटों पर भाजपा बनाम कांग्रेस की जंग होगी। वहीं 34 सीटों पर जदयू और राजद आमने-सामने हैं। इन सबके बीच लोजपा (रा), भाकपा-माले और जन सुराज जैसी पार्टियों की मौजूदगी ने मुकाबलों को और पेचीदा बना दिया है। औसतन हर सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। तो आइए जानते हैं, वो 10 सीटें जो पहले चरण में सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं।

🔹 1. तारापुर (मुंगेर): डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अग्निपरीक्षा
तारापुर सीट डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। उनका मुकाबला राजद के अरुण कुमार से है। जदयू के गढ़ माने जाने वाले तारापुर में भाजपा की परीक्षा है क्योंकि 2021 के उपचुनाव में राजद ने यहां जोरदार टक्कर दी थी।
🔹 2. राघोपुर (वैशाली): तेजस्वी यादव की साख दांव पर
यह सीट तेजस्वी यादव का किला मानी जाती है। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव और जन सुराज की चंचल सिंह से है। राघोपुर पर जन सुराज की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। यह सीट आरजेडी के पारंपरिक M-Y (मुस्लिम-यादव) समीकरण की बड़ी परीक्षा है।
🔹 3. महुआ (वैशाली): तेज प्रताप यादव की नई सियासत
लालू परिवार की यह सीट इस बार सबसे चर्चित है। तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल) अपने ही भाई तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन के खिलाफ मैदान में हैं। मुकाबले में LJP (रा) के संजय सिंह भी हैं। यहां का चुनाव सीधे तौर पर दो भाइयों की प्रतिष्ठा की जंग बन गया है।
🔹 4. छपरा (सारण): भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री से बढ़ा रोमांच
छपरा में इस बार राजनीतिक मंच पर फिल्मी तड़का लग गया है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव राजद से मैदान में हैं, जबकि भाजपा की छोटी कुमारी से उनकी सीधी टक्कर है। यहां देखना दिलचस्प होगा कि जनता खेसारी की लोकप्रियता पर भरोसा करती है या भाजपा के संगठन पर।
🔹 5. अलीनगर (दरभंगा): सिंगर मैथिली ठाकुर बनाम सियासत
इस सीट पर भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया है। उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा से है। यह सीट इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि पहली बार कोई लोकगायिका सीधे राजनीतिक अखाड़े में उतरी हैं।
🔹 6. लखीसराय: विजय कुमार सिन्हा की लगातार पांचवीं जंग
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अपनी परंपरागत सीट से फिर मैदान में हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के सूरज कुमार से है। लखीसराय भाजपा की सुरक्षित सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार कांग्रेस ने जोरदार चुनौती दी है।
🔹 7. मोकामा (पटना): अनंत सिंह की गिरफ्तारी से गर्माया माहौल
यह सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। जदयू के अनंत सिंह और राजद की वीणा देवी के बीच मुकाबला है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी और हत्या के आरोपों ने इस सीट को संवेदनशील बना दिया है। पिछली बार यहां जीत का अंतर सिर्फ 1,246 वोट का था, इसलिए मुकाबला बेहद कांटे का रहेगा।
🔹 8. रघुनाथपुर (सीवान): ओसामा शहाब पिता शहाबुद्दीन की सियासी विरासत को बढ़ाने की चुनौती
सीवान के रघुनाथपुर सीट से राजद उम्मीदवार ओसामा शहाब, दिवंगत बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे हैं। ओसामा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पिता की सियासी विरासत को संभालने और जनता का वही भरोसा जीतने की है। रघुनाथपुर विधानसभा सीट सीवान जिले की सबसे चर्चित सीटों में गिनी जाती है। मोहम्मद शहाबुद्दीन के दौर से ही इस इलाके में उनका परिवार प्रभावशाली रहा है। अब देखना होगा कि ओसामा शहाब अपने पिता की लोकप्रियता को वोट में बदल पाने में कितने सफल होते हैं।
🔹 9. दानापुर (पटना): यादव बनाम यादव की जंग
दानापुर में बाहुबली रीतलाल यादव (राजद) और रामकृपाल यादव (भाजपा) के बीच दिलचस्प मुकाबला है। रीतलाल इस वक्त जेल में बंद हैं, फिर भी राजद ने उन पर भरोसा जताया है। यह सीट लालू यादव के लिए प्रतिष्ठा की है क्योंकि यह मीसा भारती के संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में आती है। यहां से लालू परिवार किसी भी कीमत पर जीत चाहता है।
🔹 10. जाले (दरभंगा): पुराने बनाम नए चेहरे की टक्कर
इस सीट पर भाजपा के जीवेश मिश्रा, जो नगर विकास मंत्री भी हैं, के सामने कांग्रेस के ऋषि मिश्रा हैं, जो ललित नारायण मिश्र के पोते हैं। यहां पुराने अनुभव और नई पीढ़ी की राजनीति के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
Bihar Election 2025 Phase 1: तीन प्रदेश अध्यक्षों की साख भी दांव पर
पहले चरण में सिर्फ बड़े चेहरे ही नहीं, बल्कि तीन प्रदेश अध्यक्षों की भी किस्मत दांव पर है। जदयू के उमेश सिंह कुशवाहा महनार से, रालोमो के मदन चौधरी पारू से और आईआईपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता सहरसा से मैदान में हैं।
इसके अलावा पूर्व मंत्रियों की लंबी फेहरिस्त भी इस चरण में चुनावी मैदान में उतरी है -आलोक रंजन झा, रेणु देवी, श्याम रजक, प्रो. चंद्रशेखर, आलोक कुमार मेहता समेत कई बड़े नामों का भविष्य जनता तय करेगी।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications