Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इलाहाबाद हाईकोर्ट की एआरओ, एपीएस व ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तरमाला जारी

Prayagraj news, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के 417 पदों पर शुरू हुई भर्ती की परीक्षा के दो दिन बाद ही उत्तर माला जारी कर दी गयी है। सहायक समीक्षा अधिकारी, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी व ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षा दो दिन पहले यानी 24 व 25 फरवरी को आयोजित हुई। तीनों पदों की सभी सेटों के प्रश्नपत्रों की आन्सर की हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी व पासवर्ड की सहायता से आन्सर को देख सकते हैं।

allahabad high court exam answer key released

गौरतलब है कि सहायक समीक्षा अधिकारी व एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी समेत ड्राइवर के 417 पदों पर 18 दिसबंर 2018 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसकी लिखित परीक्षा 24 व 25 फरवरी को आयोजित हुई। जिसकी आन्सर की जारी की गयी है। अभ्यर्थी आन्सर की इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर देख सकते हैं।

कैसे देखें Answer key

उत्तर माला को देखने के लिये सबसे पहले आप इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जायें। अथवा परीक्षा से संबंधित वेबसाइट http://highcourt.cbtexam.in/ पर जायें। यहां आपको सहायक समीक्षा अधिकारी व एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी समेत ड्राइवर भर्ती के लिये अलग अलग लिंक दिखेंगे। आपने जिस भर्ती की परीक्षा दी हो उस पर क्लिक करें फिर अपने यूजर नेम व पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगिन करें और आन्सर की डाउनलोड करें। इस बार हाईकोर्ट ने अत्याधिक भार व वेबसाइट पर लोड बढने की समस्या को देखते हुये आन्सर की के सीधे लिंक नहीं जारी किये हैं। बल्कि वह अभ्यर्थी ही आन्सर की देख सकेंगे जिन्होंने फार्म भरा है और फार्मा भरने के दौरान यूजर नेम और पासवर्ड क्रियेट हुआ था। साथ ही http://highcourt.cbtexam.in/ पर ही डाउनलोडिंग की जा सकेगी। सीधे डाउनलोड के लिये आप नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आपको सीधे लागिन करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
लिंक - http://allahabadhighcourt.in
इस लिंक का इस्तेमाल कर आप सभी रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आपको सभी भर्ती के रिजल्ट के लिंक मिलेंगे। यहां आपको रिक्यूरर्मेंट कॉलम पर क्लिक करना है, उसके बाद आपके सामने डाउनलोड का लिंक आ जायेगा।

लिंक - http://103.241.146.124:8046/Home/ListsofExam
इस लिंक से आप सीधे लागिन कर आन्सर की देख सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+