Fact Check: क्या PM मोदी को गाली देने वाला मोहम्मद रिजवी BJP का आदमी है? सच जान उड़ जाएंगे होश!
Fact Check (Mohammad Rizvi): बिहार की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा (Vote Adhikar Yatra) के दौरान दरभंगा में एक बड़ा विवाद सामने आया, जब मंच से पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द (गाली) बोले गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया।
दरभंगा पुलिस के मुताबिक मोहम्मद रिजवी का नाम राजा भी है। रिजवी उर्फ राजा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है और पेशे से एक पिकअप ड्राइवर है। लेकिन मोहम्मद रिजवी गिरफ्तारी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक नया दावा वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह मोहम्मद रिजवी दरअसल भाजपा (BJP) का आदमी है और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ये पूरा 'गालीकांड' प्लांट किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई एक्स यूजर ने दावा किया है कि 'पीएम मोदी को गाली देने वाला शख्स भाजपा से जुड़ा हुआ है।' आइए जानें इस दावे का क्या है सच।

सोशल मीडिया पर वायरल दावा
कई यूजर्स ने फेसबुक का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें "Nek Mohammad Rizvi" नाम के शख्स को भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ दिख रहा है।
इन पोस्ट्स के साथ लिखा गया कि "मोदी को गाली देने वाला रिजवी असल में BJP का आदमी है, कांग्रेस की यात्रा में घुसाकर मोदी के खिलाफ गाली दिलवाई गई ताकि कांग्रेस बदनाम हो।"
इसे शेयर करने वालों में मोहित चौहान, अमॉक, तरुण गौतम, नीमो यादव, हरुन खान, रोशन राय, सुरभी, टीम साथ ऑफिशियल, हरमीत कौर, सूर्य समाजवादी जैसे कई नाम शामिल हैं।



🔎 Fact Check में निकली सच्चाई
हमने इस दावे की गहराई से पड़ताल की-
1. फेसबुक प्रोफाइल की जांच
वायरल हुआ स्क्रीनशॉट जिस Nek Mohammad Rizvi नाम के यूजर का है, वो खुद को Digital Creator बताता है। रिजवी ने अपने 29 अगस्त को फेसबुक पोस्ट में साफ लिखा कि उसके नाम से फैलाई जा रही खबर फेक (झूठी) है। इनके फेसबुक पोस्ट से इतना तो साफ है कि जिस Nek Mohammad Rizvi की तस्वीर वायरल की जा रही है, वो कोई और शख्स है और आरोपी रिजवी कोई और शख्स है। आरोपी की फोटो भी सोशल मीडिया पर दावे के साथ वायरल की जा रही Nek Mohammad Rizvi जैसी नहीं लगती है।
2. गिरफ्तार आरोपी की असली पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक गिरफ्तार हुआ शख्स मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है। वह दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। उसका पेशा है-जीप ड्राइवर।
उसने कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच पर चढ़कर पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। देर रात (28 अगस्त की रात) छापेमारी में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
3. BJP से कोई कनेक्शन नहीं
वनइंडिया हिंदी समेत देश के किसी भी बड़े मीडिया संगठन ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि आरोपी मोहम्मद रिजवी का भाजपा से कोई कनेक्शन है। अब तक की जांच और मीडिया रिपोर्ट्स में कहीं भी ये जिक्र नहीं है कि गिरफ्तार मोहम्मद रिजवी का भाजपा से कोई नाता है। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो सिर्फ नाम की समानता के कारण फैलाई जा रही अफवाह है।
नतीजा
👉 फैक्ट चेक में साफ हो गया है कि पीएम मोदी को गाली देने वाला मोहम्मद रिजवी भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है।
👉 सोशल मीडिया पर जानबूझकर फर्जी दावा फैलाया जा रहा है कि बीजेपी ने अपने ही आदमी को कांग्रेस मंच पर भेजकर मोदी को गाली दिलवाई, ताकि कांग्रेस बदनाम हो।
👉 असलियत यह है कि गिरफ्तार शख्स का BJP से कोई संबंध नहीं है।

Fact Check
दावा
दावा: पीएम मोदी को गाली देने वाले मोहम्मद रिजवी का भाजपा से संबंध है।
नतीजा
फैक्ट: पीएम मोदी को गाली देने वाले मोहम्मद रिजवी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।
Rating
-
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications