Seema Singh: 185 करोड़ का पेंटहाउस खरीदने वाली सीमा सिंह फिर सुर्खियों में, लोग क्यों कह रहे हैं- 'महारानी'?

Seema Singh: सीमा सिंह, बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक में, हमेशा छाई रहती हैं। इस बार भी वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं, हालांकि इस बार कारण कोई शादी-इवेंट या कोई कीमती घर नहीं हैं बल्कि इस बार वो लोगों के बीच सुर्खियां बनी हैं अपनी खूबसूरती और 'रॉयल लुक' की वजह से। दरअसल सीमा सिंह ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी देसी अंदाज की एक फोटो शेयर की थी, जो कि वायरल हो गई और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गईं।

लोगों ने सीमा सिंह के सांस्कृतिक लुक की दिल खोलकर तारीफ की है। आपको बता दें कि सीमा सिंह ने फोटो में तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई 'कशीदा' साड़ी पहनी हैं, जिसमें वो हद से ज्यादा खुबसूरत लग रही हैं।

Seema Singh

लोगों ने उनके रॉयल लुक पर काफी अच्छे कमेंट किए हैं। किसी ने उन्हें 'महारानी' कहा है तो किसी ने उन्हें 'कंपलीट भारतीय नारी' कहकर संबोधित किया है।

'कशीदा' साड़ी की खासियत? (Seema Singh)

आपको बता दें कि 'कशीदा' देश की पारंपरिक कढ़ाई है, जो कि मूलरूप से कश्मीरी है, मतलब ये कश्मीर की पहचान है, ये रेशमी लेकिन मोटे धागे से की जाती है। ये बहुत कठिन और पुरानी कला है। इस कढ़ाई की साड़ियां काफी महंगी होती है। इन साड़ियों की कीमत लाखों में होती है।

कौन हैं तरुण तहिलियानी? (Seema Singh)

तरुण तहिलियानी, भारतीय फैशन जगत , बहुत ही मशहूर नाम है, इन्होंने अपनी पत्नी शैलजा 'साल' तहिलियानी के साथ मिलकर 1987 में मल्टी-डिजाइनर बुटीक एनसेंबल खोला था। वे न केवल एक फैशन डिजाइनर हैं, बल्कि एक 'स्टाइल आइकन' और भारतीय शिल्पकला के समर्थक भी हैं।वे ब्राइडल फैशन और रेड कार्पेट लुक्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

कौन हैं सीमा सिंह? (Seema Singh)

  • सीमा सिंह मशहूर अल्केम लैबोरेट्रीज कंपनी की प्रमोटर मृतुंजय कुमार सिंह की पत्नी हैं।
  • सीमा सिंह मेघाश्रय एनजीओ चलाती हैं और एक सोशल वर्कर हैं।
  • सीमा ने कैंसर के मरीजों के इलाज और डिसेब्लड बच्चों के लिए काफी काम किया है।
  • उनके पति मृतुंजय कुमार सिंह, अल्केम लैबोरेट्रीज कंपनी के, 2.16 प्रतिशत के पार्टनर भी हैं।
  • वैसे वो मूल रूप से बिहार के जहालाबाद की रहने वाली हैं
  • अप्रैल में उनकी बेटी मेघना सिंह की शादी हुई थी, जिसमें बॉलुड जगत तकी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी, उस वक्त भी इनकी काफी चर्चा हुई थी।
  • सीमा की बेटी का नाम मेघना सिंह है, जो कि पेशे से डर्मटॉलिजिस्ट हैं, उनके दामाद का नाम शांतनु है।
  • साल 2023 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ' कैंसर मुक्त भारत' के लिए जागरूकता फैलाने वाले अभियान के लिए सीमा सिंह को सम्मानित किया था।
  • सीमा सिंह ने मुंबई में 185 करोड़ का पेंटहाउस खरीदा था, जिसके लिए इनकी काफी चर्चा भी हुई थी।

यह पढ़ें: 'अगर Sanjay Dutt ने बताई होती सच्चाई तो ना मरते सैकड़ों लोग', सालों बाद उज्जवल निकम ने क्यों कहा ऐसा?

[14:57, 17/07/2025] Ankur Sharma: red sari wali[14:57, 17/07/2025] Sunidhi Oneindia:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+