क्या SDM Jyoti Maurya को देना होगा पति को एलिमनी? पति आलोक क्यों पहुंचे हाईकोर्ट? चर्चित केस पर बड़ा अपडेट
SDM Jyoti Maurya: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या केस के बारे में बड़ा अपडेट आया है। ज्योति के पति आलोक कुमार मौर्या ने अब इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर रुख किया है, जिसके बाद कोर्ट ने ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि आलोक मौर्या ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी पत्नी से भरण-पोषण मांगने वाली उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी।
अपनी याचिका में आलोक मौर्या ने कहा कि 'उसकी बीवी एक प्रशासनिक अधिकारी हैं, जबकि वो छोटी नौकरी करते हैं, वो बहुत सारी बीमारियों से भी ग्रसित हैं, जिसके इलाज के लिए उन्हें आर्थिक मदद चाहिए इसलिए उन्होंने पत्नी से भरण-पोषण चाहिए।'

आपको बता दें कि जस्टिस अरिंदम सिन्हा और डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है, अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी।
फैमिली कोर्ट ने आलोक मौर्या की अर्जी खारिज की थी
मालूम हो कि प्रयागराज की फैमिली कोर्ट ने 4 जनवरी 2025 आलोक मौर्या की अर्जी खारिज कर दी थी। आपको बता दें कि पिछले दो सालों से ज्योति मौर्या का केस गर्माया हुआ है। आपको बता दें कि आलोक मौर्या 2009 में पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी बने थे, उसके बाद साल 2010 में उनकी शादी ज्योति मौर्या से हुई। ज्योति पढ़ने में काफी होशियार थी, उन्होंने अपनी पत्नी को प्रयागराज में पढ़ाया, सिविल सर्विसेज की कोचिंग कराई, ज्योति ने साल 2015 में पीसीएस परीक्षा पास कर ली और वो एसडीएम के रूप में नियुक्त की गई।
जॉब मिलते ही ज्योति का रवैया बदल गया (SDM Jyoti Maurya)
हालांकि आलोक मौर्या ने कहा कि 'जॉब मिलते ही ज्योति का रवैया बदल गया।' आलोक ने आरोप लगाया कि 'ज्योति का अफेयर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा और वो अब उसके प्रति वफादार नहीं है।'
मनीष दुबे से है SDM Jyoti Maurya का अफेयर
उसने कहा था कि 'मनीष दुबे पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध और उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया था। आलोक का कहना था कि उसने जब इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा तो इन लोगों ने उसे मारने जी धमकी दी थी।'
ज्योति और आलोक को शादी से दो जुड़वा बच्चियां (SDM Jyoti Maurya)
आलोक ने ज्योति पर बेवफाई का आरोप लगाया था, उसने कहा कि उसने ही ज्योति को पढ़ा-लिखाकर पीसीएस अधिकारी बनाया लेकिन इसने अधिकारी बनते ही धोखा दे दिया और उस छोड़ने की धमकी देने लग गई। आपको बता दें कि ज्योति और आलोक को शादी से दो जुड़वा बच्चियां हैं, जो कि ज्योति के ही पास है।
घरवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया (SDM Jyoti Maurya)
हालांकि ज्योति मौर्या ने आलोक और उसके घरवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि 'उसने झूठ बोलकर शादी की थी। शादी के वक्त कहा गया था कि वो ग्रामपंचायत अधिकारी हैं लेकिन बाद में वो सफाईकर्मी निकले। उनका और उनका परिवार केवल उससे पैसे की डिमांड करता है, जब मैंने विरोध करना शुरु किया तो ये मुझे बदनाम करने लगे। मैंने इनसे तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई है।'
क्या आलोक को मिल सकता है भत्ता, क्या कहता है कानून?
दरअसल 1955 की धारा 24 के मुताबिक पति या पत्नी में से कोई भी पक्ष गुजारा भत्ता की मांग कर सकता है, बशर्ते कि वो आर्थिक रूप से कमजोर हो। कोर्ट मे उसे साबित करना होगा कि वो खुद का भरण-पोषण करने में असमर्थ है। अगर आलोक मौर्या अपनी बात को साबित कर पाते हैं तो ज्योति मौर्या को आलोक को गुजारा भत्ता देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications