Saina Nehwal: 10 साल के अफेयर के बाद साइना ने की थी कश्यप से शादी, दुनिया से छिपाकर रखा था रिश्ता
Saina Nehwal: भारत की मशहूर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इस वक्त अपने पर्सनल कारणों की वजह से लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। उन्होंने रविवार को इंस्टा पोस्ट अपने तलाक की खबर बताई है। आपको बता दें कि साइना ने साल 2018 में देश के मशहूर पी कश्यप से शादी की थी।
शादी के लगभग 7 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। साइना के तलाक की खबर सुनकर हर कोई ये ही जानना चाहता है कि आखिर जहां इतना प्यार था तो वो रिश्ता क्यों टूटा?

आपको बता दें कि साइना और कश्यप की पहली मुलाकात साल 2005 में हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हुई थी। दोनों युवा थे, जुनूनी थे और बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन करने के सपने देख रहे थे। एक जैसी सोच, कड़ी मेहनत और लक्ष्य की समानता ने उन्हें नजदीक ला दिया।
कोर्ट पर प्रैक्टिस करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे
अकेडमी में दोनों की दोस्ती हुई और कोर्ट पर प्रैक्टिस करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे लेकिन दोनों ही की पहली मोहब्बत खेल थी इसलिए दोनों ने ही उस पर से फोकस हटने नहीं दिया। वे नहीं चाहते थे कि उनकी निजी जिंदगी मीडिया की सुर्खियों में आकर उनके प्रदर्शन को प्रभावित करे इसलिए उन्होंने कई वर्षों तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।
10 साल तक साइना और कश्यप का चला अफेयर (Saina Nehwal)
दोनों के लव रिलेशन के बारे में लोगों को पता ही तब चला जब दोनों ने शादी का ऐलान किया। 14 दिसंबर 2018 को हैदराबाद में एक निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी बेहद सादगीपूर्ण रही, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। बाद में उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें खेल जगत और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं थीं। दोनों ही खेल के प्रति समर्पित खिलाड़ी रहे हैं।

'हम एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं'(Saina Nehwal)
शादी के बाद एक इंटरव्यू में साइना ने बताया था कि 'साल 2007-08 में हम विदेशी टूर पर एक साथ ट्रैवल करते थे, हम साथ में वक्त बिताने लग गए, किसी टॉपिक को डिस्कस करने लगे थे, हमने एक साथ टूर्नामेंट खेले, ट्रेनिंग ली , फिर लगने लगा कि हम एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं, हमने एक दूसरे को मन की बातें बता दीं, वक्त ऐसे ही चल रहा था फिर एक दिन लगा कि अब अपने इस रिश्ते को नाम दे देना चाहिए इसलिए हमने शादी का ऐलान कर दिया।'
साइना नेहवाल ने इंस्टा पर किया तलाक का ऐलान(Saina Nehwal)
रविवार को साइना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि -जीवन हमें कभी-कभी अलग-अलग दिशाओं में ले जाता है। बहुत सोचने और विचार करने के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम शांति, विकास और उपचार चुन रहे हैं - अपने लिए और एक-दूसरे के लिए। मैं यादों के लिए आभारी हूं और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान हमारी गोपनीयता को समझने और सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था
पी. कश्यप की गिनती भी देश के लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वो आम तौर पर मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications