Payal Gaming: पायल ने अब खुद बताया 1.20 मिनट MMS का सच, बोलीं-'सोचा नहीं था पर्सनल चीज दुनिया को बतानी पड़ेगी'
Payal Gaming Reaction On Viral MMS Video: मशहूर गेमर पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग का नाम सोशल मीडिया पर इन दिनों गलत वजहों से ट्रेंड कर रहा है। 'पायल गेमिंग दुबई MMS लीक' के नाम पर 1 मिनट 20 सेकेंड के कथित अश्लील वीडियो के स्क्रीनशॉट, थंबनेल और 'फुल वीडियो' के लिंक तेजी से वायरल किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले पर अब खुद पायल धरे ने सामने आकर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने साफ शब्दों में पूरे मामले की सच्चाई बता दी है।
17 दिसंबर को पायल धरे ने इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी के जरिए पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने लिखा कि वह बिना किसी कन्फ्यूजन के साफ करना चाहती हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में दिखने वाली महिला वह नहीं हैं और उस वीडियो का उनकी जिंदगी, उनकी पसंद या उनकी पहचान से कोई लेना-देना नहीं है।

पायल ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी पसर्नल और परेशान करने वाली बात सबके सामने बोलनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को कानून के मुताबिक जवाब दिया जाएगा।
▶️ Payal Dhare Statement: पायल धरे का पूरा बयान
पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा,
''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी पर्सनल और परेशान करने वाली बात सबके सामने बोलनी पड़ेगी। पिछले कुछ दिनों में, ऑनलाइन ऐसा कंटेंट फैलाया गया है जिसमें मेरे नाम और इमेज को गलत तरीके से एक वीडियो से जोड़ा गया है जो अभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रहा है। मैं यह साफ-साफ और बिना किसी कन्फ्यूजन के कहना चाहती हूं कि उस वीडियो में जो इंसान दिख रहा है, वह मैं नहीं हूं, और इसका मेरी जिंदगी, मेरी पसंद या मेरी पहचान से कोई लेना-देना नहीं है। सबसे ज्यादा दुख इसे गलत तरीके से दिखाए जाने को लेकर नहीं है, बल्कि इस बात से हुई है कि डिजिटल दुनिया में कितनी तेजी और आसानी से किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा सकती है। ऐसे कामों के नतीजे सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि असली लोगों, असली परिवारों और असली जिंदगियों को प्रभावित करते हैं।''
पायल गेमिंग ने आगे कहा,
''मैंने हमेशा नेगेटिविटी के सामने चुप रहने में यकीन किया है। हालांकि इस सिचुएशन में क्लैरिटी और आवाज की जरूरत है - सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि उन कई औरतों के लिए भी जो इसी तरह के ऑनलाइन अब्यूज और कैरेक्टर अटैक का शिकार होती हैं। यह कोई नुकसान न पहुंचाने वाला कंटेंट नहीं है, यह बहुत दुख देने वाला और इंसानियत को नुकसान पहुंचाने वाला, दुखद और अमानवीय है। मैं आम लोगों और मीडिया के लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे इस मटीरियल को किसी भी तरह से शेयर, दोबारा बनाने या इसके बारे में अंदाजा लगाने से बचें। मेरे नाम और मेरी तस्वीर के गलत इस्तेमाल को रोकने और कानून के हिसाब से जवाबदेही पक्का करने के लिए सही कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। मैं उन लोगों की बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस मुश्किल समय में सपोर्ट, हमदर्दी और समझदारी दिखाई। आपकी मेहरबानी और भरोसे ने मुझे उस समय हिम्मत दी जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।''
▶️ डीपफेक का बढ़ता खतरा (Payal Gaming MMS Truth)
यह मामला एक बार फिर डीपफेक तकनीक के खतरे को उजागर करता है। बिना किसी सबूत के किसी महिला को बदनाम कर देना, उसका नाम अश्लील कंटेंट से जोड़ देना, अब सोशल मीडिया की एक खतरनाक सच्चाई बनता जा रहा है। पायल के फैंस का मानना है कि सख्त कानून और जागरूकता ही ऐसे मामलों को रोक सकती है।

▶️ Who is Payal Gaming? कौन हैं पायल गेमिंग उर्फ पायर धरे?
🟡 पायल धरे, जिन्हें आज देश-दुनिया Payal Gaming के नाम से जानती है, भारत की पहली महिला गेमर मानी जाती हैं जिन्होंने गेमिंग को मेनस्ट्रीम पहचान दिलाई। साल 2019 में यूट्यूब से अपने सफर की शुरुआत करने वाली पायल ने बहुत कम समय में लाखों दिलों में जगह बना ली। उनके यूट्यूब चैनल "PAYAL GAMING" पर करीब 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें लगभग 42 लाख लोग फॉलो करते हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरनाला गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची पायल धरे आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
🟡 पायल अपने गेमप्ले वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने BGMI, PUBG, GTA V जैसे लोकप्रिय गेम्स के जरिए दर्शकों से सीधा कनेक्शन बनाया। उनकी बातचीत करने की सहज शैली और जमीन से जुड़ा अंदाज ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। महज दो साल में उन्होंने यूट्यूब पर 10 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया और बाद में 30 लाख सब्सक्राइबर पार करने वाली भारत की पहली महिला गेमर बनीं।
🟡 गेमिंग इंडस्ट्री, जहां लंबे समय से पुरुषों का वर्चस्व रहा है, उसमें पायल ने कम उम्र में बड़ी पहचान बनाई। वह भारत की ई-स्पोर्ट्स संस्था S8UL Esports से जुड़ी रही हैं और कई बड़े गेमिंग इवेंट्स और टॉप स्ट्रीमर्स के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना मर्चेंडाइज ब्रांड भी शुरू किया है।
🟡 पायल को 2023 में डायनामिक गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर और 2024 में गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर जैसे सम्मान मिले। 2024 में उन्होंने MOBIES में इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा। इसी साल वह उन चुनिंदा भारतीय गेमर्स में शामिल रहीं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला, जहां भारत में गेमिंग के भविष्य पर चर्चा हुई।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications