Harsha Richhariya: महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी करने जा रही हैं शादी? दूल्हे के बारे में खोला अहम राज?
Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं मॉडल हर्षा रिछारिया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह उनकी पर्सनल लाइफ है, जिसके कारण लोग उनके बारे में सवाल कर रहे हैं। खुद को सनातन प्रेमी कहने वाली मॉडल-एंकर हर्षा रिछारिया हाल ही मे उत्तर प्रदेश के कौशांबी पहुंची थीं, जहां उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया जिस पर हर्षा ने ऐसा जवाब दिया जिससे सुनने के बाद सभी हैरान रह गए।
आमतौर पर इससे पहले वो शादी से जुड़े प्रश्व टाल देती थीं, दरअसल उनसे पूछा गया था कि 'क्या वो शादी के बारे में सोचती हैं, क्या उन्होंने सोचा है कि उनका लाइफ पार्टनर कैसा होगा?' तो इस पर बिना झिझके हर्षा ने कहा कि 'मेरा होने वाला दूल्हा कोई एक्टर या मॉडल नहीं होगा बल्कि मैं उससे शादी करूंगी, जिसे मेरी तरह ही सनातन धर्म से प्यार हो।'

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि 'शादी के लिए परिवार से फिलहाल कोई दबाव नहीं है।' हर्षा ने कहा कि 'मेरी फैमिली ने कभी भी मुझ पर कुछ फोर्स नहीं किया बल्कि मुझे सपोर्ट किया है। मुझे जैसा परिवार मिला है, मैं चाहती हूं वैसा ही देश की हर बेटी का हो, आज जो कुछ भी हूं, वो सब परिवार के ही बदौलत हूं।'
विचार आपस में मिलेंगे तभी रिश्ता आगे चलेगा: Harsha Richhariya
'मेरा जीवनसाथी एक्टर या मॉडल हो, ऐसा कोई विचार नहीं है लेकिन वो जो भी होगा, मैं चाहती हूं कि उसमें इंसानियत और आत्मीयता हो। वो धर्म के लिए कुछ करने वाला हो क्योंकि मेरे ख्याल से विचार आपस में मिलेंगे तभी तो रिश्ता आगे चलेगा।'

'क्या Harsha Richhariya ने किसी को पसंद कर लिया है?
हर्षा के इस बयान ने उन्हें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चित कर दिया है, लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। किसी ने तो उनसे ये भी पूछ लिया कि 'क्या हर्षा ने किसी को पसंद कर लिया है?', तो एक यूजर ने लिखा कि 'आपको पाने वाला बेहद धन्य मानव होगा।' तो एक ने लिखा कि 'क्या आप शादी करने जा रही हैं?' कुल मिलाकर हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सोशल इंफ्लूएंसर हैं Harsha Richhariya
मालूम हो कि देखने में बेइंतहा खूबसूरत साध्वी हर्षा एक सोशल एक्टिविस्टऔर इंफ्लूएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी जबरदस्त है और वो सोशल मीडिया के लोकप्रिय खूबसूरत चेहरों में से एक हैं। एक इंटरव्यू में हर्षा ने साफ कह दिया था कि 'वो साध्वी नहीं बनी हैं उन्होंने बस धर्म की राह पकड़ी है।'
Harsha Richhariya को महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी का मिला टैग
महाकुंभ के दौरान वो काफी चर्चित थीं क्योंकि उस वक्त उन्हें सबसे सुंदर साध्वी का टैग मिला है। जैसे ही हर्षा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं उन्हें लेकर बातें होने लग गई थी, उन्होंने खुद को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरि महाराज की शिष्या बताया था, जिसके बाद कुछ धर्म गुरुओं ने उनका इस तरह से पूजा -पाठ में शामिल होने पर एतराज जताया था, जिसके बाद हर्षा का महाकुंभ में विरोध भी हुआ था और उन्होंने रोते हुए महाकुंभ छोड़ दिया था और बाद में एक वीडियो शेयर करके अपना दुख प्रकट किया था।

'पाप विरोधियों को जरूर लगेगा'
हर्षा ने वीडियो में कहा था कि 'शर्म आनी चाहिए आप लोगों को , एक लड़की धर्म को समझने आई थी आपने उसको लायक नहीं छोड़ा कि वो कुंभ पर रुक पाए। वो कुंभ जो हमारे जीवन में एक बार आएगा, आपने वह कुंभ एक इंसान से छीन लिया, जिसका पाप विरोधियों को जरूर लगेगा।'











Click it and Unblock the Notifications