Sunidhi Chauhan: 'हॉट कपड़ों के लिए Hot बदन भी चाहिए', क्यों सुनिधि चौहान पर भड़के लोग? वायरल हुआ Video
Sunidhi Chauhan Update: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने एक गाने को लेकर जबरदस्त रूप से ट्रोल हुई थीं, कई दिग्गजों ने नेहा कक्कड़ के गाने 'कैंडी शॉप' को अश्लील बताया है तो वहीं इस विवाद के बाद अब एक और लोकप्रिय गायिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है और लोग उन पर भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं, यहां बात हो रही है बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान की, जो कि अपने एक स्टेज शो की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार हुई हैं।
दरअसल सुनिधि के एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेहद ही छोटे और टाइट कपड़े पहने हुए हैं, जिसे देखकर लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं। इस शो के कई क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक क्लिप 'कमली कमली' गाने का है।

इस गाने में सुनिधि का एक्शन देखकर भी लोग नाराज हो गए हैं और उन पर भद्दे-भद्गे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'इतनी भी क्या मजबूरी है कि ये इतने अश्लील अंदाज में डांस कर रही है'।
'हॉट कपड़ों के लिए Hot बदन भी चाहिए'(Sunidhi Chauhan)
तो एक ने लिखा है कि 'हॉट कपड़ों के लिए hot बदन भी चाहिए। तो एक यूजर ने लिखा कि 'इसे क्या हो गया है, क्या मिर्गी का दौरा पड़ गया है'। कुल मिलाकर इस वक्त सुनिधि सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं।
बॉलीवुड की मंहगी सिंगर में से एक Sunidhi Chauhan
आपको बता दें कि सुनिधि चौहान भारतीय संगीत जगत का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। दमदार, ऊर्जावान और बहुआयामी गायिकी के लिए पहचानी जाने वाली सुनिधि आज बॉलीवुड की सबसे सफल और महंगी पार्श्व गायिकाओं में गिनी जाती हैं।

'मेरी आवाज सुनो' से Sunidhi Chauhan को मिली घर-घर में पहचान
सुनिधि चौहान का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता दुश्यंत चौहान थिएटर से जुड़े हुए थे, जिससे घर में कला और संगीत का माहौल था। महज 5 साल की उम्र में ही सुनिधि ने मंच पर गाना शुरू कर दिया था। उनकी गायन प्रतिभा को देखकर परिवार ने उन्हें संगीत की औपचारिक शिक्षा दिलाने का फैसला किया। साल 1996 में उन्होंने टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' जीता, जिसने उनके करियर को शुरुआती पहचान दिलाई।
बहुत ही सुरीली है सुनिधी की आवाज
सुनिधि चौहान को फिल्म 'मस्त' (1999) के गाने 'रुकी रुकी सी ज़िंदगी' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने दिए और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली।सुनिधि की खासियत यह है कि वे हर तरह के गानों-रोमांटिक, आइटम नंबर, सूफी और क्लासिकल-में समान रूप से फिट बैठती हैं।

एक बेटे की मां हैं Sunidhi Chauhan
सुनिधि चौहान का निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने कम उम्र में म्यूजिक डायरेक्टर बॉबी खान से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और बाद में दोनों का तलाक हो गया। साल 2012 में सुनिधि ने अपने बचपन के दोस्त और म्यूजिक कंपोज़र हितेश सोनिक से शादी की। इस शादी से वे काफी खुश हैं और दोनों के एक बेटे हैं, जिनका नाम तेघ सोनिक है। सुनिधि अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे और परिवार के साथ बिताए पलों की झलक साझा करती रहती हैं।
अवॉर्ड्स और सम्मान
सुनिधि चौहान को अब तक कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:
- फिल्मफेयर अवॉर्ड
- आईफा अवॉर्ड
- स्टार स्क्रीन अवॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications