सिंगापुर का चांगी नहीं, ये है दुनिया का बेस्ट हवाई अड्डा, भारतीय एयरपोर्ट्स को नहीं मिली टॉप लिस्ट मेंं जगह!
Top Airports in World: हाल के वर्षों में, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का ताज दोहा के हमाद इंटरनेशनल या सिंगापुर चांगी के पास रहा है। इस बार 12 बार टॉप पर रहा सिंगापुर एयरपोर्ट स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2024 में दोहा से मात खा गया है।
इस अवार्ड में सियोल इंचियोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। सियोल इंचियोन को 2024 का सबसे अधिक पारिवारिक अनुकूल हवाई अड्डा भी नामित किया गया, जबकि टोक्यो के हानेडा और नरीता ने सूची में चौथा और पांचवां स्थान मिला है।
यह भी देखें: 'सलमान खान को डराना था, मारना नहीं लेकिन...', Galaxy पर गोली चलाने वाले शूटर्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे

इस सूची में हांगकांग हवाईअड्डा अलग रहा जो 22 पायदान ऊपर 11वें स्थान पर है जबकि अमेरिकी हवाईअड्डे शीर्ष पर कहीं भी नजर नहीं आए। अमेरिका में सर्वोच्च रैंक वाला सिएटल-टैकोमा भी छह स्थान फिसलकर 24वें स्थान पर आ गया है। कतर एयरवेज समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदर अल मीर ने कहा, "इस वर्ष एचआईए अपने परिचालन के 10वें वर्ष का जश्न मना रहा है और हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि यात्रियों ने हमें तीसरी बार विश्व में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में चुना है।"
लिस्ट में किस स्थान पर रहे भारतीय हवाई अड्डे?
इस लिस्ट में सिर्फ चार भारतीय हवाईअड्डे शीर्ष सूची में जगह बना सके। दिल्ली हवाईअड्डे ने सूची में 36वां स्थान बरकरार रखा है, जबकि मुंबई हवाईअड्डे की रैंक पिछले साल के 84वें स्थान से गिरकर 95वें स्थान पर आ गई है। बेंगलुरु हवाईअड्डे ने 10 रैंक की छलांग लगाई, जो पिछले साल के 69वें से बढ़कर 59वें स्थान पर पहुंच गया और हैदराबाद हवाईअड्डा 2023 में 65वें सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डे से बढ़कर 61वें स्थान पर पहुंच गया।
पिछले साल की रैंकिंग के साथ 2024 के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे कुछ इस प्रकार हैं:
- दोहा हमद (2)
- सिंगापुर चांगी (1)
- सियोल इंचियोन (4)
- टोक्यो हानेडा (3)
- टोक्यो नारिता (9)
- पेरिस सीडीजी (5)
- दुबई (17)
- म्यूनिख (7)
- ज्यूरिख (8)
- इस्तांबुल (6)
- हांगकांग (33)
- रोम फ्यूमिसिनो (13
- वियना (11)
- हेलसिंकी-वंता (12)
- मैड्रिड-बराजस (10)
- सेंट्रेयर नागोया (16)
- वैंकूवर (20)
- कंसाई (15)
- मेलबर्न (19)
- कोपेनहेगन (14)
यह भी देखें: सलमान खान के घर पर हुई घटना के बाद शाहरुख खान की बढ़ी सुरक्षा, एयरपोर्ट पर ऐसे दिखे किंग खान












Click it and Unblock the Notifications