सलमान खान के घर पर हुई घटना के बाद शाहरुख खान की बढ़ी सुरक्षा, एयरपोर्ट पर ऐसे दिखे किंग खान
Shah Rukh Khan Security: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गत 14 अप्रैल 2024 को दो हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर लोग तरह तरह की बातें करने लगे थे।
सलमान खान को डराने के लिए 4 लाख की सुपारी
सलमान खान के करीबियों से लेकर उनके फैंस तक इस घटना के बाद काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि भाईजान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें सलमान खान को डराने के लिए 4 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।

किंग खान के फैंस को हुई चिंता
वहीं सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले के बाद बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की सुरक्षा को लेकर भी उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे थे। इसी बीच खबर है कि सलमान खान के साथ हुई इस घटना के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान की सुरक्षा इंतजाम को बढ़ा दिया गया है।
शाहरुख खान की बढ़ाई गई सुरक्षा
आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी के साथ देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल शाहरुख खान आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान अपनी क्रिकेट टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए चार दिनों से कोलकाता में ही मौजूद थे। वहीं एक्टर को गत 17 अप्रैल 2024 को देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता से बाहर निकलते देखा गयाथा।
कोलकाता एयरपोर्ट पर शाहरुख खान की टाइट सिक्योरिटी
शाहरुख खान के फैंस क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्हें कल देर रात कोलकाता से बाहर निकलते समय आर्म्ड गार्ड्स, पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी के साथ देखा गया था। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान जैसे ही अपनी कार से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचते हैं, उन्हें तुरंत आर्म्ड गार्ड्स, पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने घेर लिया था।
शाहरुख खान ने फैंस का किया अभिवादन
वहीं शाहरुख खान के फैंस अपने चहीते स्टार की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर जमा हुए थे। एक्टर ने एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने से पहले हाथ हिलाकर सभी फैंस का अभिवादन किया था। वीडियो में शाहरुख खान नीले रंग की हुडी और कार्गो पैंट में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पूरा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल भी फॉलो किया।
टीम की हार पर भावुक हुए थे शाहरुख खान
आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी आईपीएल टीम, केकेआर की हार पर काफी इमोशनल हो गए थे। दरअसल आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अपने ही घर (ईडेन गार्डन) में राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी। अपनी टीम की हार पर किंग खान की आंखों से आंसू निकल गए थे।
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications