ट्रैवलिंग का है प्लान तो हो जायें सावधान! COVID-19 ने इन देशों में पसारे हैं पावं,यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

COVID-19 Travel Warning: कोरोना फिर लौट आया है-और इस बार नए रूप में। मई 2025 में, जब दुनिया धीरे-धीरे महामारी के डर से बाहर निकल रही थी, तब एक बार फिर कोविड-19 ने दस्तक दे दी है। इस बार चिंता की वजह बना है वायरस का नया वेरिएंट NB.1.8.1, जो बेहद तेजी से फैल रहा है और कई देशों में अस्पतालों को एक बार फिर से भर रहा है।

चीन, सिंगापुर, ताइवान, हॉन्ग कॉन्ग और अमेरिका के कुछ राज्यों में कोविड मामलों में तेज उछाल देखा जा रहा है, जिससे एक बार फिर वैश्विक सतर्कता बढ़ गई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस नए वेरिएंट को "वेरिएंट अंडर मॉनिटरिंग" की श्रेणी में रखा है, यानी यह वेरिएंट बेहद करीब से देखा जा रहा है क्योंकि इसके फैलने की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी है कि वे नए दिशा-निर्देशों को समझें और खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।

COVID 19 Travel Warning

चीन में बढ़ रहे हैं अस्पताल में भर्ती के मामले

चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। NB.1.8.1 वेरिएंट के कारण यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर से दक्षिण भारत तक IMD ने जारी किया मौसम को लेकर अलर्ट, केरल के स्कूल बंद, देखें अपडेट

सिंगापुर में रोजाना सैकड़ों नए केस

सिंगापुर में भी कोरोना के नए मामलों में उछाल आया है। हर दिन सैकड़ों नए केस सामने आ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई है। ICU में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। ज़्यादातर केस NB.1.8.1 वेरिएंट के हैं।

ताइवान में सख्त पाबंदियां लागू

ताइवान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और जांच भी बढ़ा दी गई है। यहां जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय नियमों की जानकारी लेते रहें।

हॉन्ग कॉन्ग में फिर लगी पाबंदियां

हॉन्ग कॉन्ग में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां भी NB.1.8.1 वेरिएंट ज़्यादा सक्रिय है। सरकार ने दोबारा सोशल डिस्टेंसिंग और यात्रा से जुड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है।

अमेरिका के कुछ राज्यों में बढ़ी चिंता

अमेरिका में कुछ राज्यों जैसे न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और ओहायो में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन मामलों में भी नया वेरिएंट जिम्मेदार माना जा रहा है। CDC लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

सफर से पहले बरतें ये सावधानियां

  • यात्रा टालें: अगर आपकी यात्रा जरूरी नहीं है और आप प्रभावित देशों में जा रहे हैं तो यात्रा कुछ समय के लिए टाल दें।
  • खबरों पर नजर रखें: WHO और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
  • सावधानी बरतें: यात्रा के दौरान मास्क पहनें, हाथों को साफ रखें और भीड़भाड़ से बचें।
  • बीमा जरूर कराएं: यात्रा बीमा में कोरोना से जुड़ी परेशानियों का कवर जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें: Covid-19: कोरोना फिर से डराने लगा! दिल्ली में पहली मौत, देश में एक्टिव केस 2700 पार–भूलकर भी न करें ये गलतियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+