Covid-19: कोरोना फिर से डराने लगा! दिल्ली में पहली मौत, देश में एक्टिव केस 3395, भूलकर भी न करें ये गलतियां
Covid-19 In India: भारत में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 3395 तक पहुंच गई है, जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक केरल में 1336 एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र 424, दिल्ली 375 , गुजरात 265, कर्नाटक 234, तमिलनाडु 185 और पश्चिम बंगाल 205 हैं।
दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में सात नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 22 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में दो, जबकि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत हुई है।

Delhi Covid-19 Death: दिल्ली में कोरोना से महिला की मौत, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री
कोविड-19 के कारण एक महिला की मौत पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज गुप्ता ने कहा, "मेरी जानकारी के अनुसार महिला 70 साल से अधिक आयु की थी। उन्हें कोविड के अलावा कई अन्य समस्याएं भी थीं। सटीक रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी, उसके बाद सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।"
कोरोना का कौन-कौन सा वेरिएंट अभी भारत में एक्टिव है?
विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट - LF.7 और NB.1.8 - की वजह से कोरोना से मामलों में देश में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि JN.1 अभी भी देश में प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अभी तक LF.7 या NB.1.8 को 'Variants of Concern' या 'Variants of Interest' के तौर पर अपडेट नहीं किया है।
हालांकि अधिकांश मामले हल्के हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है। सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और आवश्यकतानुसार कदम उठाए जा रहे हैं।
Covid -19 precautions: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आम जनता को क्या करना चाहिए?
कोरोना वायरस के फैलने के दौरान आम लोगों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करना चाहिए।
🔴 1. मास्क पहनना जरूरी है
- घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनें, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर।
- मास्क से नाक और मुंह अच्छे से ढकें।
🔴 2. हाथों की सफाई बनाए रखें
- समय-समय पर हाथ साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं।
- बाहर होने पर सैनिटाइज़र (60% अल्कोहल युक्त) का इस्तेमाल करें।
🔴 3. दो गज की दूरी बनाए रखें
- लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें, खासकर अगर कोई बीमार हो।
🔴 4. भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें
- शादी, पार्टियां, धार्मिक समारोह आदि में जाने से बचें जब तक ज़रूरी न हो।
- बाजार या मॉल में कम समय बिताएं।
🔴 5. बीमार महसूस होने पर घर में रहें
- बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और घर पर ही रहें।
🔴 6. छींकते-खांसते समय सावधानी बरतें
- टिशू या कोहनी में छींकें/खांसें। इस्तेमाल किए गए टिशू को तुरंत कूड़ेदान में डालें।
🔴 7. वैक्सीन जरूर लगवाएं
- कोविड वैक्सीन की सभी जरूरी डोज लगवाएं और बूस्टर डोज की जानकारी रखें।
🔴 8. इम्युनिटी मजबूत रखें
- पौष्टिक खाना खाएं, पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम करें।
🔴 9. सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें
- स्वास्थ्य मंत्रालय और WHO की सलाह पर भरोसा करें, अफवाहों से बचें।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications