Hindi Domain Names: '.com' नहीं, अब '.भारत' डोमेन से भी खुलेंगी वेबसाइट्स, हिंदी URL को लेकर मोदी सरकार की पहल
Hindi Domain Names: भारत सरकार ने डिजिटल दुनिया में आम लोगों की पहुंच को आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब इंटरनेट पर सरकारी वेबसाइट्स को अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि हिन्दी में भी एक्सेस किया जा सकेगा।

यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा, जिन्हें अंग्रेजी में वेबसाइट टाइप करने में दिक्कत होती है। सरकार ने कई पोर्टल्स के वेब अड्रेस हिन्दी भाषा में भी शुरू कर दिए हैं, जिससे इंटरनेट पर हिन्दी भाषी यूजर्स की भागीदारी बढ़ेगी। आने वाले वर्षों में भारत की भाषाओं को तकनीकी रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
अब "गृहमंत्रालय.सरकार.भारत" टाइप कर भी खुलेगी वेबसाइट (Hindi Domain Names- .Bharat)
इंटरनेट एड्रेस को क्षेत्रीय भाषाओं में अपनाने के लिए 'यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस इनिशिएटिव' के तहत सरकार ने इंटरनेशनलाइज्ड डोमेन नेम्स (IDNs) की शुरुआत की है। इसके तहत अब ईमेल आईडी और वेबसाइट URLs भारतीय भाषाओं में बनाए जा सकेंगे।

उदाहरण के तौर पर, गृह मंत्रालय की वेबसाइट तक अब केवल mha.gov.in से ही नहीं, बल्कि 'गृहमंत्रालय.सरकार.भारत' टाइप कर भी पहुंचा जा सकता है। इससे हिन्दी बोलने और समझने वाले लोगों को वेबसाइट इस्तेमाल करने में और आसानी होगी। वेबसाइट दोनों भाषाओं - हिन्दी और अंग्रेज़ी - में उपलब्ध है।
".in" नहीं, अब ".भारत" होगा डोमेन का हिस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अब पारंपरिक '.in' की जगह '.भारत' डोमेन का प्रयोग कर रही है। यह केवल हिन्दी तक सीमित नहीं रहेगा। जल्द ही तमिल, तेलुगू, बंगाली जैसी अन्य भारतीय भाषाओं में भी वेब अड्रेस उपलब्ध होंगे।
दरअसल, इंटरनेट की शुरुआत से लेकर अब तक वेबसाइट एड्रेस में सिर्फ अंग्रेज़ी कैरेक्टर ही चलन में थे, क्योंकि शुरुआत में कम्प्यूटर ASCII कोडिंग सिस्टम पर आधारित थे, जो केवल अंग्रेजी अक्षरों को सपोर्ट करता था। इसी वजह से अन्य भाषाओं में वेबसाइट एड्रेस बनाना संभव नहीं था।
वर्षों की तकनीकी मेहनत के बाद मिली सफलता
1980 के दशक से वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ गैर-अंग्रेज़ी भाषाओं को इंटरनेट पर लाने की कोशिशों में जुटे थे। अब आधुनिक वेब ब्राउजर इतनी तकनीकी क्षमता रखते हैं कि वे स्थानीय भाषाओं के कोड्स को समझकर उन्हें यूजर की भाषा में दिखा सकते हैं।
फिर भी अभी भारत में अधिकतर वेबसाइट्स अंग्रेज़ी एड्रेस के जरिए ही ओपन होती हैं। इसी को बदलने के लिए सरकार ने स्थानीय भाषाओं के वेब अड्रेस को बढ़ावा देना शुरू किया है। अब जिन सरकारी वेबसाइट्स में यह सुविधा लागू की गई है, उनके डोमेन में ".भारत" का इस्तेमाल हो रहा है।
कई मंत्रालयों की वेबसाइट्स अब हिन्दी में भी
गृह मंत्रालय के अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) की वेबसाइट्स भी अब हिन्दी वेब अड्रेस में उपलब्ध हैं।
इस दिशा में 'Bhashanet' नामक एक खास कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, जिसका मकसद है ज्यादा से ज्यादा सरकारी विभागों और संस्थाओं को क्षेत्रीय भाषाओं वाले IDNs अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications