Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: इंटरनेट पर कुछ ऐसा करते ही जो जाएंगे शिकार, कैसा है ठगी का मायाजाल, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में इंटरनेट से कस्टमर केयर/हेल्पलाइन नंबर प्राप्त कर, कॉल कर रहे है, तो हो सावधान हो जाएं, इंटरनेट से सर्च कर, नंबर प्राप्त कर वर्ष 2025 में 112 शिकायतों में 51 लाख 17 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है।

NCRP पोर्टल एवं Cyber Helpline पर समयावधि में शिकायत करने पर, संबंधित ठगो के बैंक अकाउंट फ्रिज कराने सहित 30% से अधिक फ्रॉड की राशि आवेदकों को रिफंड कराई गई है। ठग द्वारा आवेदकों से उनकी समस्या के हिसाब से झूठ बोलकर ऑनलाइन फ्रॉड किया जाता है।

Indore

इंदौर पुलिस ने बताया कि, कभी भी गूगल या अन्य सर्च इंजन से सीधे कस्टमर केयर नंबर न लें, क्योंकि यह अक्सर धोखाधड़ी हो सकते हैं। ठग नकली नंबर पोस्ट करके आपकी व्यक्तिगत जानकारी या पैसे चुराने की कोशिश करते हैं। हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही सही संपर्क नंबर प्राप्त करें और साइबर धोखाधड़ी से बचें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं

मध्य प्रदेश के इंदौर में साइबर फ्रॉड को लेकर लगातार अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं, जहां ठगी करने वाले आरोपी नए तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं।

लगातार बढ़ती साइबर ठगी के पीछे पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जहां इस एडवाइजरी के मद्दे नजर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता के अपील की है।

ठगी के लिए ठग अपना रहे ये तरीके

किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर स्वयं को FedEx कोरियर सर्विस कंपनी का होना बताए जाने पर जल्दबाजी में कभी भी भरोसा न करें।

मुंबई एयरपोर्ट पर पार्सल में मिले अवैध मादक पदार्थ, निजी दस्तावेज आपके है कहने पर समझ जाए की यह फर्जी कॉल है।

अनजान व्यक्ति के द्वारा कितना भी भरोसा दिलाने के बाद भी अपनी बैंकिंग एवं निजी जानकारी कभी भी साझा न करें।

आपको आपके घर में Digital Arrest या होम अरेस्ट करने का कहने पर अनजान व्यक्ति की बातों में न आए और तुरंत अपने घर के अन्य सदस्यों से जानकारी साझा करें।

Digital अरेस्ट के दौरान वीडियो कॉल पर ठग के द्वारा दिखाए गए फर्जी पुलिस ऑफिस एवं पुलिस आईडी पर कभी भरोसा न करें।

ठग द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य केस में आपके ट्रांजेक्शन की जांच हेतु, पैसे की है।

लगातार जारी है कार्रवाई

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर, आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। वर्ष 2024 में क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में पुलिस द्वारा अब तक, 05 करोड़ 60 लाख से अधिक रुपए सकुशल आवेदकों को रिफंड करवाए है। पिछले पूरे वर्षभर में (जनवरी से दिसंबर 2023) के ऑनलाइन फ्रॉड में की गई रिफंड राशि से अधिक राशि, वर्ष 2024 के केवल 08 माह(जनवरी से अगस्त2024) में आवेदकों को पैसे वापस करवाए है।

माह अगस्त 2024 (एक माह) में 85 लाख से अधिक राशि सकुशल वापस करवाई। सायबर पाठशाला अभियान के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए जागरूक किया गया है, और ये अभियान निरंतर जारी है।

ये भी पढ़े- MP News: समग्र आईडी को आधार कार्ड से करें लिंक, वरना नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+