Good News: हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, बढ़ाया गया भारत का ‘कोटा', जानिए कितने लोगों को मिली इजाजत
Saudi Arabia Hajj 2025: हज यात्रा को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। भारत सरकार ने हज यात्रा 2025 के लिए हज कोटा बढ़ाए जाने की घोषणा की है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी शेयर किया है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने बताया कि सरकार के हस्तक्षेप के कारण, सऊदी हज मंत्रालय ने मीना में वर्तमान उपलब्धता के आधार पर 10,000 तीर्थयात्रियों को समायोजित करने के लिए सीएचजीओ के लिए हज (नुसुक) पोर्टल को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की है। अब 2025 में 1.75 लाख से अधिक भारतीय हज यात्रा कर सकेंगे।

सरकार की 2025 की हज नीति के अनुसार, भारत को आवंटित कुल हज यात्रियों के कोटे में से 70 प्रतिशत कोटा भारतीय हज समिति द्वारा प्रबंधित किया जाएगा, जबकि शेष कोटा निजी हज समूह आयोजकों को आवंटित किया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 11 जनवरी से 14 जनवरी तक सऊदी अरब का दौरा किया था जिसमे इस यात्रा में हज यात्रा की तैयारियों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चाएँ शामिल थीं।
10,000 अतिरिक्त यात्रियों को मिली हज की अनुमति
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने X पर पोस्ट किया सरकार के हस्तक्षेप के कारण, सऊदी हज मंत्रालय ने मीना में वर्तमान उपलब्धता के आधार पर 10,000 तीर्थयात्रियों को समायोजित करने के लिए सीएचजीओ के लिए हज (नुसुक) पोर्टल को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की है।
भारत सरकार भारतीय मुसलमानों के लिए हज यात्रा को सुविधाजनक बनाने को उच्च प्राथमिकता देती है। निरंतर प्रयासों के कारण, भारत का हज कोटा 2014 में 136,020 से बढ़कर 2025 में 175,025 हो गया है - जिसे सऊदी अधिकारियों द्वारा हर साल अंतिम रूप दिया जाता है।
किरेन रिजिजू ने X पर किया पोस्ट
किरेन रिजिजू ने लिखा हज यात्रा को सुविधाजनक बनाना नीति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, यह जिम्मेदारी का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम प्रत्येक तीर्थयात्री के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सहयोग के लिए सऊदी अधिकारियों का हार्दिक आभार।
हज यात्रा क्या है?
हज (Hajj) इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है। यह एक वार्षिक तीर्थयात्रा है जो सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित काबा (Kaaba) में की जाती है। हज विशेष रूप से इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने - ज़िल हिज्जा (Dhul Hijjah) - में होता है। इस वर्ष हज 4 जून से 9 जून, 2025 के बीच होने की संभावना है, जो कि चांद के दिखने पर निर्भर करेगा, जो इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने, ज़िल-हज की शुरुआत का संकेत देता है।












Click it and Unblock the Notifications