आंध्र प्रदेश: YSRCP महासचिव बोले- हमारी कल्याणकारी योजनाएं ही हैं चुनावी मुद्दा
आंध्र सरकार के सलाहकार और सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने गुरुवार को पार्टी विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। साथ ही सरकार के कल्याण कार्यक्रमों को लोगों तक ले जाने के लिए कहा।
रामकृष्ण रेड्डी ने ताडेपल्ली में 175 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पर्यवेक्षकों की एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी सरकार ने प्रशासन को विकेंद्रीकृत किया है और शासन को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाया। साथ ही गांव और वार्ड सचिवालयों ने सरकारी सेवाओं को सरल बना दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पेंशन और राशन घर पर पहुंचाया जाता है। बिचौलियों और भ्रष्टाचार को दूर कर कल्याणकारी योजनाओं को नकद लाभ वाला बनाया गया है। पूरे राज्य में एक-एक रुपया लाभार्थी तक पहुंच रहा है।
रेड्डी ने आगे कहा कि वो चाहते थे कि पार्टी पर्यवेक्षक इस संदेश को लोगों तक पहुंचाएं और उन्हें अगले चुनाव में पार्टी के साथ रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने उनसे ये भी कहा कि विपक्षी नेता झूठ फैलाने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी पर्यवेक्षकों से उन झूठ का मुकाबला करने को कहा।
उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के दौरे का जिक्र किया। साथ ही उसके बारे में जनता को बताने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications