YSRC नेता सज्जला रेड्डी का आरोप- टीडीपी झूठे प्रचार कर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू कौशल विकास घोटाला केस में जेल में बंद हैं। नायडू के गिरफ्तारी के बाद से लगातार टीडीपी राज्य की सत्तारूढ़ वाईएसआरसी सरकार पर हमले बोल रही है। आंध्र प्रदेश की सीआईडी की नायडू पर की गई कार्रवाई को लेकर टीडीपी प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रही है। वहीं अब वाईएसआरसी पार्टी की राज्य महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने टीडीपी के अरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सेवानिवृत्त नौकरशाहों पर टीडीपी द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि नायडू की गिरफ्तारी पर निराधार आरोप लगाकर वे सड़क के राजनीतिक नेताओं के स्तर तक गिर गए हैं।
एपी राज्य कौशल विकास निगम घोटाले केस में बंद टीडीपी प्रमुख के प्रति जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए इमोशन कार्ड खेल रहे हैं। जबकि नायडू इस करोड़ों के घोटाले में शामिल थे।
ये बात उन्होंने ताडेपल्ली में वाईएसआरसी केंद्रीय कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। सज्जला रामकृष्ण ने कहा टीडीपी नेता मित्र मीडिया के सहयोग से कौशल घोटाले में नायडू की गिरफ्तारी को अवैध बता रहे हैं। सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने टीडीपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा वाईएसआरसी सरकार ने नायडू की गिरफ्तारी में कुछ नहीं किया है और इसमें कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है।
इसके साथ ही वाईएसआरसी नेता ने आरोप लगाया कि एनटीआर के निष्कासन के बाद से टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू झूठे प्रचार कर रहे हैं। यहां तक कि मीडिया तक चंद्रबाबू नायडू की फर्जी नीतियों का व्यापक प्रचार कर रहे है और घोटालों को राज्य के विकास के लिए बनाए गए कार्यक्रमों के रूप में चित्रित कर रहा है।
सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने बताया कि वाईएसआरसी ने जब सदन में कौशल विकास घोटाले पर चर्चा की घोषणा की गई थी तो टीडीपी विधायक विधानसभा से भाग खड़े हुए थे। उन्होंने कहा यह निंदनीय है कि कम्युनिस्ट नेता भी कौशल विकास घोटाले के तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए नायडू की गिरफ्तारी को अवैध बता रहे हैं। इसके साथ ही सज्जला रेड्डी ने कहा टीडीपी झूठे प्रचार में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications