चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के संबंध में वाईएसआरसी सरकार ने किया ये झूठा दावा, टीडीपी ने लगाया आरोप
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम मामले में जेल में बंद हैं। अब उनकी पार्टी तेलुगु देशम ने अब आंध्र प्रदेश वाईएसआरसी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने झूठा दावा किया था कि कौशल विकास निगम जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में संशोधन 2018 से पहले शुरू हो गई थी।

टीडीपी ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम मामले में टीडीपी प्रमुख नायडू को गिरफ्तार करते समय एपीसीआईडी ने उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
टीडीपी ने दावा किया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय 2018 के अनुसार सीआईडी को पूर्व मुख्यमंत्री को अरेस्ट करने से पहले राज्यपाल की अनुमति लेनी चाहिए थी लेकिन उनसे परमीशन नहीं ली। सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ पीसी अधिनियम लागू तो किया लेकिन वह कानून द्वारा अनिवार्य प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
टीडीपी ने सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ मामले को रद्द करने के लिए नायडू द्वारा दायर याचिका पर कार्यवाही पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17 (ए) के तहत गिरफ्तारी से पहले राज्यपाल की अनुमति लेना अनिवार्य है। राज्यपाल की अनुमति के बिना किसी भी लोक सेवक द्वारा किए गए किसी भी कथित अपराध की पुलिस को जांच नहीं करनी चाहिए।
टीडीपी ने खुलासा किया कि वाईएसआर सरकार ये झूठा दावा कर रही है कि जांच भ्रष्टाचार निवारएण अधिनियम में संसोधन से पहले 2018 से पहले शुरू हुई थी। टीडीपी ने कहा चूंकि राज्य सरकार के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है इसलिए वाईएसआरसी सबूत और दस्तावेज कोर्ट में पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा रही है। ऐसा करके वे अनावश्यक रूप से अदालती कार्यवाही को लंबा खींच रहे हैं।
टीडीपी ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसी देरी कारने की रणनीति अपनाकर चंद्रबाबू नायडू की राजमहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में हिरासत बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इससे जगजाहिर हो चुका है कि कैसे वाईएसआरसी सरकार कैसे विपक्षी पार्टी सेप्रतिशोध लेने पर तुली हुई है। वह इस पर कैसे काम कर रही है, फर्जी अरोपों पर कई गिरफ्तारियों और टीडीपी नेताओं को लंबे समय तक जेल में रखकर आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी नेतृत्व को कमजोर करने में जुटी हुई है।
बता दें 9 सितंबर को आंध्र प्रदेश सीबीआई ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम मामले में अरेस्ट किया था। जिसके बाद से वो राजमहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में बंद हैं। कोर्ट ने सीबीआई पुलिस को नायडू से पूछताछ करने के लिए दो दिन की इजाजत दी थी। नायडू को जेल से लंबी यात्रा ना करनी पड़े इसलिए उनसे उसी जेल में पूछताछ करने का पुलिस को कोर्ट ने आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications