आंध्र प्रदेश: 'सरकार के किए अच्छे कामों से ध्यान भटकाने के लिए की गई हिंसा', YSRC के महासचिव का आरोप
Andhra pradesh News: सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि यह टीडीपी प्रवक्ता कोमारेड्डी पट्टाभिराम थे, जिन्होंने गन्नवरम के विधायक वल्लभनेनी वामसी मोहन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह गन्नवरम गए, जहां झड़प हुई।

Andhra pradesh News: वाईएसआरसी (YSRC) के महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि विपक्षी दल टीडीपी (TDP) का ये हमेशा का काम हो गया है, टीडीपी सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राज्य में गन्नवरम हिंसा जैसा माहौल बनाती है। टीडीपी के लिए राज्य में परेशानी पैदा करना एक नियमित बात हो गई है। सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने आरोप लगाया कि टीडीपी ने वाईएसआरसी के मुद्दे से लोगों को विचलित करने के लिए बीसी को एमएलसी सीटों का बड़ा हिस्सा देने की घोषणा की, जो टीडीपी ने कभी नहीं किया था।
गन्नवरम हिंसा के लिए पूरी तरह से टीडीपी नेतृत्व को दोषी ठहराते हुए सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने मीडिया कुछ ग्रुप को भी फेक न्यूज और तस्वीरें प्रकाशित करने के लिए भी दोषी ठहराया। टीडीपी प्रवक्ता कोमारेड्डी पट्टाभिराम, जिन्हें कथित रूप से पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इस पूरे मामले पर सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा, ''असल में पुलिस ने बहुत ज्यादा संयम बनाए रखा है, यहां तक कि टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर हमला किया। क्या पुलिस चुप रहेगी और इस तरह के व्यवहार के खिलाफ मामला भी दर्ज नहीं करेगी?''
सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि यह टीडीपी प्रवक्ता कोमारेड्डी पट्टाभिराम थे, जिन्होंने गन्नवरम के विधायक वल्लभनेनी वामसी मोहन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह गन्नवरम गए, जहां झड़प हुई। उन्होंने कहा, टीडीपी नेता अपनी राजनीति से लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं और जानबूझकर वाईएसआरसी सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह टीडीपी प्रमुख की प्रचार की लालसा थी जिसके कारण कंडुकुर और गुंटूर में लोगों की मौत हुई। उन्होंने आरोप लगाया, ''इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार जीओ 1 लेकर आई है। 'नायडू अभी भी सड़कों पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं और उन्हें खुले मैदान में रखने के पुलिस के सुझाव को नजरअंदाज कर रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications