वाईएसआर कांग्रेस की मांग- MSP पर गठित हो संसदीय समिति, समुद्री एवं कुक्कुट उत्पाद भी शामिल किए जाएं

नई दिल्ली, 28 नवंबर: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले वाईएसआर कांग्रेस ने रविवार को सरकार से मांग की कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को विधायी समर्थन प्रदान करने के संबंध में विभिन्न पक्षकारों के साथ चर्चा करने के लिये संसद की संयुक्त समिति बनायी जानी चाहिए । वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा में नेता विजय साई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी ने यह भी मांग की कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के दायरे में समुद्री एवं कुक्कुट उत्पादों को भी लाया जाना चाहिए।

Parliamentary

सर्वदलीय बैठक के बाद रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, '' वाईएसआर कांग्रेस मांग करती है कि एमएसपी को विधायी समर्थन प्रदान करने के संबंध में विभिन्न पक्षकारों के साथ चर्चा करने के लिये सरकार को संसद की संयुक्त समिति गठित करनी चाहिए । ''

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक लोकसभा में चर्चा और पारित कराने के लिये सूचीबद्ध है। वहीं, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों का कहना है कि जब तक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी नहीं देती है तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+