उद्योगों से नौजवानों को मिलेगी नौकरी, एक दिन राज्य के विद्यार्थी चलाएंगे औद्योगिक यूनिट: भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुये कहा कि पहले उद्योग सत्ता में रहते परिवारों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर करते थे परन्तु जबसे उन्होंने सरकार का पद संभाला है, पंजाब के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही पंजाब में यूनिट स्थापित करने के लिए कई औद्योगिक कारोबारियों के साथ संबंध और सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों से नौजवानों के लिए रोज़गार के कई मौके पैदा होंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब यह विद्यार्थी राज्य में स्थापित होने वाली बड़ी औद्योगिक यूनिटों को चलाऐंगे।

मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुये कहा कि पहले उद्योग सत्ता में रहते परिवारों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर करते थे परन्तु जबसे उन्होंने सरकार का पद संभाला है, पंजाब के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महाराजों या बादलों को इन समझौतों का लाभ मिलता था परन्तु अब इसका फल पंजाबियों को मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अथक काम कर रही है।

विरोधी पक्षों पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पंजाब हितैषी रूख के कारण विरोधी पक्ष के नेता उनको निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि यह आलोचना पूरी तरह तर्कहीन है और विरोधियों की साजिशों और मंसूबों पर आधारित है। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि ऐसा करने से वे उनको अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाने से नहीं रोक सकते।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री के साथ पी. टी. एम. में विद्यार्थियों के साथ विस्तार में बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे पूछा और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। भगवंत मान ने कहा कि मेगा पीटीएम करवाने की इस कवायद का विद्यार्थियों को बहुत फ़ायदा होगा।

इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से विद्यार्थियों के अभिभावकों की तरफ से किये गए प्रयासों के प्रति सकारात्मक समर्थन देते हुये मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों को भविष्य में मुकाबलों के साथी बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इससे उनको अपने बच्चों की रुचि के बारे भी काफ़ी कुछ पता लगा है। राज्य भर के 20 हज़ार स्कूलों में करवाई अपनी तरह की पहली अध्यापक-अभिभावक मिलनी में 10 लाख से अधिक माता-पिता शामिल हुए।

उन्होंने सरकारी स्कूल में मुहैया करवाई जा रही मानक शिक्षा की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में पढ़ाई प्राईवेट स्कूलों के मुकाबले बहुत बढ़िया है। उन्होंने कहा कि यहाँ करवाई जाती पढ़ाई ने उनके बच्चों को अपने कान्वेंट के पढ़ते साथियों का मुकाबला करने के योग्य बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+