आने वाले समय में निराश्रित महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाएगी योगी सरकार, सीएम योगी ने कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि निराश्रित बहनों को 1000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है, जिसे आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने तिरंगा मैदान से जिले को 688 करोड़ रुपये की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्‍होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिये बिना विकास योजनाओं का महत्व अधूरा है।

yogi-government-will-increase-the-pension-amount-of-destitute-women

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत सरकार अब तक बेटी के जन्म के बाद उसकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 15000 रुपये दे रही है। नए सत्र से इसे बढ़ाकर 25000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दो-दो यूनीफार्म, जूते, मोजे, बैग, किताबें और स्वेटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही परिवार के बैंक खाते में 1200 रुपये चले जाते हैं।

सीएम ने कहा कि जातिवाद के नाम पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने वाले लोग आम लोगों को विकास कार्यों से वंचित किए रहे। हमने जाति, परिवार, क्षेत्र और भाषा के नाम पर भेदभाव नहीं किया है। विजयादशमी के दौरान सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। 2017 से पहले त्योहार आशंकाएं लेकर आते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल की दिवाली बहुत शुभ होगी, क्योंकि इस दिन से राज्य का हर घर और देवस्थल रोशनी के त्योहार में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम तब तक चलता रहना चाहिए जब तक प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान न हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+