Wrestlers Protest: 'प्रजा’ को सड़क पर घसीठता ‘तंत्र’, AAP नेता सौरभ भारद्वाज बोले- 'केंद्र सरकार ने बहुत गलत.
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ‘प्रजा' को सड़क पर गसीठता यानी घसीटता ‘तंत्र' हालांकि, घसीटता को गो घसीठता लिखने पर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर खिचाई भी करते नजर आ रहे हैं।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 36 दिनों से पहलवानों का जारी धरना प्रदर्शन आज समाप्त हो गया। धरना समाप्त होने से पहले जंतर-मंतर से लेकर नए संसद भवन तक का रास्ता दिल्ली पुलिस और पहलवानों के लिए अखाड़े में तब्दील हो गया। जहां पुलिस पहलवानों को मार्च नहीं निकालने देने पर अड़ी थी दूसरी तरफ रविवार को नाराज पहलवान हर हाल में मार्च के रूप में नए संसद भवन तक पहुंचना चाहते थे। नतीजा यह हुआ कि जैसे ही जंतर मंतर पर धरनारत पहलवान धारा 144 को तोड़कर मार्च के लिए आगे निकले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इस दौरान बीच सड़क पर दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच में जो मल्ल युद्ध हुआ, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, इस घटना को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने अपने बैक टू बैक ट्वीट में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी का सच यही है, जो खिलाड़ियों की इज्जत पर हाथ डालता था, वो बीजेपी सांसद बुजभूषण शरण सिंह खुला घूम रहा है। महिला पहलवानों द्वारा हक मांगने वाली खिलाड़ी लड़कियों को दिल्ली पुलिस घसीटते हुए उठा रही है। जबकि महिला पहलवान एक-दूसरे का थामकर पुलिस की हिरासत में बचने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि 'प्रजा' को सड़क पर गसीठता यानी घसीटता 'तंत्र' हालांकि, घसीटता को गो गसीठता लिखने पर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर खिचाई भी करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications