महिला आरक्षण बिल से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, इसे तुरंत लाए सरकार: MLC कविता
कविता ने कहा, 'जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलता है, उसे बुलाकर पूछताछ की जाती है। यह गलत है सभी को सवाल करने का अधिकार है।

तेलंगाना की एमएलसी के. कविता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने में मदद करेगा और इसलिए इस विधेयक को तुरंत लाया जाना चाहिए। इसके साथ ही बीआरएस नेता कविता ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला।
कविता ने कहा, 'जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलता है, उसे बुलाकर पूछताछ की जाती है। यह गलत है, सभी को सवाल करने का अधिकार है। भाजपा ने पहले व्यापारिक घरानों पर छापा मारा और उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की, फिर उन्होंने राजनीतिक दलों को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की।'
कविता ने आगे कहा, 'हम लड़ेंगे। हमने कुछ गलत नहीं किया है। जब भी हमें ईडी के द्वारा बुलाया जाएगा हम जाकर जवाब देंगे। महिला आरक्षण विधेयक के आने से संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। महिला आरक्षण बिल तुरंत लाया जाए। इसके लिए हम गोलमेज बैठक आयोजित कर रहे हैं। हम इस बिल को लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कांग्रेस से भी भाग लेने का अनुरोध किया है।'
गौरतलब है कि कविता ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल भी की।












Click it and Unblock the Notifications