9 दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस पर करेंगे बड़ी रैली, पीएम मोदी को भी न्यौता: दिग्विजय चौटाला

सिरसा। 9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)अपने स्थापना दिवस पर प्रदेश में बड़ी और ऐतिहासिक रैली करेगी। इस रैली में जेजेपी के सहयोगी दल के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रैली में आने का निमंत्रण दे दिया हैं। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जेजेपी जल्द तैयारियों में जुटेगी। यह बात जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कही। वे मंगलवार को सिरसा में पत्रकारों से रूबरू थे।

 Will hold a big rally on the foundation day of JJP on 9th December, PM Narendra Modi was invited: Digvijay Chautala

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी स्थापना दिवस पर होने वाली रैली को करीब दो महीने बचे है। उन्होंने कहा कि इस बार होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी क्योंकि देश में हमारे सहयोगी दल के बड़े नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सोमवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं और उन्हें 9 दिसंबर की रैली का न्यौता दिया। दिग्विजय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अच्छे संबंध है इसलिए समय-समय पर प्रदेश के भविष्य और राजनीति को लेकर उनकी बातचीत इन बड़े नेताओं के साथ होती रहती हैं। दिग्विजय चौटाला कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी जल्द प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी और रैली का न्यौता देगी।

सिरसा में पत्रकार वार्ता के बाद दिग्विजय चौटाला ऐलनाबाद हलके के विभिन्न गांवों माखोसरानी, शक्कर मंदोरी, रुपाणा गंजा, हंजीरा, लुदेसर व बकरियांवाली का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए। दिग्विजय चौटाला ने 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+