ओमान में फंसीं पंजाबी लड़कियों को वहां से निकालेंगे: सांसद साहनी

सांसद साहनी ने कहा कि ओमान में फंसीं पंजाबी लड़कियों को वहां से निकालेंगे।

भगवंत मान

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी मस्कट (ओमान) में भारतीय दूतावास के समन्वय से ओमान में फंसीं पंजाबी लड़कियों को वहां से निकालेंगे और वापस पंजाब लाएंगे। इस बारे में सांसद साहनी ने कहा कि वर्तमान में लगभग 25 पंजाबी लड़कियां फंसी हुई हैं। वे सभी या तो विजिटर वीजा पर ओमान गईं और अवैध आप्रवासी बन गईं या रोजगार वीजा के तहत नौकरानी बनकर चली गईं और उत्पीड़न और शोषण के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी।

साहनी ने ओमान में भारतीय राजदूत अमित नारंग के साथ विस्तार से निकासी योजना पर चर्चा करते हुए बताया कि औसत रूप से एक नियोक्ता प्रत्येक लड़की के लिए लगभग 1000 ओमानी रियाल के मुआवजे एवं जुर्माने की मांग कर रहा है जोकि लगभग 2.5 लाख भारतीय रुपए प्रति लड़की बनता है। ऐसा न करने पर नियोक्ता इन लड़कियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए अदालत में कानूनी मामला दायर करते हैं। सांसद साहनी ने नियोक्ताओं को स्वयं पूरे जुर्माने और मुआवजे की राशि का भुगतान करने की पेशकश की है, ताकि इन लड़कियों को तत्काल पंजाब लाया जा सके।

भारतीय दूतावास और विश्व पंजाबी संगठन, ओमान चैप्टर जमीनी स्तर पर इसके लिए समन्वय कर रहे हैं और फीस और मुआवजे का भुगतान करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि हरसंभव प्रयास करके इन फंसी हुई लड़कियों को पंजाब में सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नशा छुड़ाने वाले केंद्रों पर एक्शन लेने की तैयारी में भगवंत मान सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+