नशा छुड़ाने वाले केंद्रों पर एक्शन लेने की तैयारी में भगवंत मान सरकार
भगवंत मान सरकार नशा छुड़ाने वाले केंद्रों पर एक्शन लेने की तैयारी में है।

पंजाब की 'आप' सरकार नशा छुड़ाओ केंद्रों में बड़े बदलाव करने तैयारी में हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार नशा छुड़ाओं केंद्रों में जांच शुरू करवा रही है कि रोजाना कितने मरीज केंद्र में आते हैं और कहां से आते हैं, इनमें महिलाओं की संख्या कितनी है। इसके साथ ही केंद्रों में स्टाफ कितना है।
सरकार द्वारा पंजाब के नशा छुड़ाओ केंद्रों की समीक्षा शुरू कर रही है कि केंद्रों में कौन सा बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही सभी पहलुओं से जांच की जाएगी कि केंद्रों में गोलियां का कबा और कितना स्टॉक आता है। इस संबंधी सेहत विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा छुड़ाने की गोलियों की लीकेज, फर्जी भर्ती व बिना लाइसेंस खुले नशा छुड़ाओं केंद्रों को लेकर कई शिकायतें आ रही थी, इसके साथ ही इन गोलियों को ब्लैक में बेचने व नशे के टीके के रूप में उपयोग करने के मामले सामने आए हैं।
जिसको लेकर इन केंद्रों पर कार्रवाई होगी। पंजाब में 478 ओओएट सेंटर व 180 नशा मुक्ति केंद्र हैं। इन केंद्रों में आने वाली मरीजों का आधार कार्ड भी लिंक किया जाएगा और केंद्र में सी.सी.टी.वी. कैमरे, बायोमैट्रिक लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: डेरा बाबा मुरादशाह में पहुंचे सीएम भगवंत मान, टेका माथा












Click it and Unblock the Notifications