तेलंगाना में मुन्नुरु कापू जाति के नेता को भाजपा अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया: ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पिछड़े वर्ग आरक्षण के मुद्दे पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि तेलंगाना में भाजपा के अध्यक्ष के रूप में मुन्नुरु कापू जाति से किसी नेता को क्यों नहीं चुना गया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक रैली में कहा था कि, अगर पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में भाजपा का अगला मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति से होगा। इस पर एआईएमआईएम प्रमुख ने सवाल किया कि तेलंगाना में बीजेपी का अध्यक्ष मुन्नुरू कापू जाति के नेता धर्मपुरी अरविंद के क्यों नहीं चुना गया?

ओवैसी ने धर्मपुरी अरविंद का जिक्र करते हुए कहा कि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल बहादुर स्टेडियम आए और पिछड़े वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। पहले बीजेपी में मुन्नुरू कापू जाति का अध्यक्ष था और आपने उन्हें बदलकर जी किशन रेड्डी बना दिया। आपने ऐसा क्यों किया?
उन्होंने हैदराबाद में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा ने पिछड़े वर्गों का आरक्षण 50 प्रतिशत से क्यों नहीं बढ़ाया? ओबीसी महिलाओं और अल्पसंख्यक और पिछड़े समुदायों की महिलाओं को अभी तक बिल में शामिल क्यों नहीं किया गया?
इससे पहले केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सराहना करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा, यह एनडीए है जो पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों को पूरा करता है। यह एनडीए ही है जो उन्हें उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करता है। हमने एपीजे अब्दुल कलाम को देश का राष्ट्रपति बनाया। 1996 में जब एक आदिवासी नेता पीएस संगमाजी को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया, तो अटलजी ने पूरा समर्थन दिया।
मोदी ने कहा था कि, यह एनडीए ही है जिसने देश को पहला आदिवासी लोकसभा अध्यक्ष बाल योगीजी दिया। हमने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया। हमने राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को चुना, जो एससी नेता हैं। देशवासियों के आशीर्वाद से एनडीए ने मुझे देश का पहला ओबीसी प्रधानमंत्री चुना। 27 ओबीसी कैबिनेट मंत्री हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications