हैदराबाद में mRNA वैक्सीन हब स्थापित करेगा WHO: केटी रामा राव
हैदराबाद के लाइफ साइंस ईकोसिस्टम पर विस्तार से बात करते हुए केटीआर ने कहा कि 2014 में लगभग 600 कंपनियों से बढ़कर अब ये संख्या यहा 1,000 से अधिक हो गई है।

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने मंगलवार को हैदराबाद के खाते में आने वाली एक और बड़ी उपलब्धि के बारे में बताया। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) वैश्विक स्तर पर और चुनिंदा स्थानों पर अपने 'वैश्विक वैक्सीन हब' बनाने की अपनी योजना के तहत हैदराबाद में एक mRNA वैक्सीन हब स्थापित करने जा रहा है। केटीआर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस कदम ने वैश्विक वैक्सीन हब के रूप में हैदराबाद के बढ़ते दबदबे को एक बार फिर से साबित कर दिया है।
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के माध्यम से, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जो mRNA वैक्सीन हब स्थापित किया जा रहा है, वो ना केवल वैश्विक आपात स्थितियों जैसे कि कोविड-19 महामारी के लिए, बल्कि भविष्य की महामारियों से निपटने के साथ-साथ मलेरिया, एचआईवी और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए भी मददगार साबित होगा।
केटीआर ने कहा कि चूंकि हैदराबाद यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) द्वारा स्वीकृत 214 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स वाले शहरों में से एक है, इसलिए तेलंगाना सरकार कोशिश कर रही थी कि यूएस ड्रग रेगुलेटर हैदराबाद में अपना कार्यालय स्थापित करे। केटीआर ने यह भी कहा कि भारत के फार्मा उत्पादन का लगभग 40 फीसदी हिस्सा हैदराबाद में है।
हैदराबाद के लाइफ साइंस ईकोसिस्टम पर विस्तार से बात करते हुए केटीआर ने कहा कि 2014 में लगभग 600 कंपनियों से बढ़कर अब ये संख्या यहा 1,000 से अधिक हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications