'ओडिशा के लिए स्पेशल कैटेगरी कहां है?' BJD सांसद ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूछा

सस्मित पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपने पदमपुर उपचुनाव से पहले केंदू पत्ता पर जीएसटी वापस लेने का वादा किया था लेकिन चुनाव के बाद भूल गए।

telangana

केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद बीजद के राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निशाने पर लिया है। सस्मित पात्रा ने कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान भाई, ओडिशा के लिए स्पेशल कैटेगरी कहां है? आपने 5 अप्रैल, 2014 को अपने पार्टी घोषणा पत्र में इसका उल्लेख किया था। चुनाव से पहले आपने वादा किया था, चुनाव के बाद आप भूल गए।'

सस्मित पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपने पदमपुर उपचुनाव से पहले केंदू पत्ता पर जीएसटी वापस लेने का वादा किया था लेकिन चुनाव के बाद भूल गए। आपने 2018 में बीजेपुर उपचुनाव से पहले पदमपुर और 2022 में पदमपुर उपचुनाव के लिए रेलवे का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद आप भूल गए।'

बीजद सांसद ने आगे कहा, 'आपने 2014 और 2019 के चुनाव से पहले धान खरीद की कीमत दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन चुनाव के बाद भूल गए। केंद्रपाड़ा रेल कनेक्शन हो या कोस्टल हाईवे, ऐसे और भी कई वादे आपने चुनाव से पहले किए थे जिन्हें चुनाव के बाद भुला दिया गया। तो हमारे माननीय नेता नवीन पटनायक ने आज बरगढ़ में भगवान नृसिंहनाथ से आपकी याद्दाश्त को ताजा करने के लिए प्रार्थना की। यह ओडिशा के लोगों के लाभ के लिए एक अच्छी प्रार्थना है। जब सच कहा जाता है तो उत्तेजित होने की कोई आवश्यकता नहीं होती है और ओडिशा के लोगों के लिए आपके भूले हुए वादों के बारे में आपको याद दिलाने के लिए प्रार्थना की जाती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+