पंजाब: सरकार और राज्यपाल अब इस मसले पर आमने-सामने, CM भगवंत मान द्वारा साइन की गई फाइल लौटाई

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और भगवंत मान सरकार के बीच शायद तकरार हो गई है। पंजाबी समाचार संस्थाओं के अनुसार, राज्य विधानसभा के मुद्दे के बाद अब राज्यपाल ने एक फैसले पर फाइल सरकार को वापस लौटा दी है। वो फाइल मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आई थी। दरअसल, मुख्यमंत्री ने डॉ. बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को अगले कुलपति (वी.सी.) के लिए डा. गुरप्रीत सिंह वांडर के नाम को मंजूरी दी थी।

whats matter between Punjab Governor Banwari Lal Purohit and Bhagwant Mann govt, why file stopped?

बताया जा रहा है कि, राज्यपाल ने सिर्फ डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर का नाम भेजने पर आपत्ति जताई। उन्होंने यह कहते हुए फाइल लौटा दी है कि सर्च कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए तीन नामों का पैनल भेजा जाए। बता दें कि विश्वविद्यालय के पूर्व. वी.सी. डॉ. राज बहादुर ने स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौदेमाजरा के साथ विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था।

whats matter between Punjab Governor Banwari Lal Purohit and Bhagwant Mann govt, why file stopped?

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र के लिए भी मना कर दिया था
पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच तब से खींचतान चल रही है जब से राज्यपाल ने 22 सितंबर को पंजाब सरकार को विशेष सत्र बुलाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में इस अनुमति को वापस ले लिया गया था। हालांकि बाद में पंजाब सरकार ने बैठक बुलाई थी। अब वी.सी. के मामले संबंधी फाइल वापिस लौटाने को लेकर पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+