'पुरानी पेंशन बहाली की मांग को नजरअंदाज कर रहा केंद्र', बोले सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एनपीएस को लेकर कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने ओपीएस को लागू करने की मांग को लेकर विरोध कर रहे कर्मचारियों की समर्थन किया है। सीएम ने कहा आम आदमी पार्टी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को पंजाब में लागू किया है। कुछ अन्य गैर-भाजपा सरकारों ने भी ओपीएस लागू किया है। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने के लिए केंद्र को लिखा है। लेकिन केंद्र इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देशभर से पहुंचे हजारों सरकारी कर्मचारी रविवार को रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग में जुटे। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले कर्मचारियों ने केंद्र के समक्ष अपनी मांग उठाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। इसे 'पेंशन शंखनाद महारैली'का नाम दिया है। जिसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन दिया है।

CM Kejriwal supports protest for OPS

दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे सरकारी कर्मचारी मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के बजाय पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की केंद्र से मांग कर रहे हैं। रैली के आयोजकों ने कहा है कि चार राज्यों में अब तक ओपीएस लागू करने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में केंद्र को भी ओपीएस लागू करना चाहिए।

वहीं सरकारी कर्मचारियों के इस विरोध को सीएम केजरीवाल ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने विरोध कर रहे NMOPS नेता एक बयान को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "हम ओपीएस को वापस लाने की सरकारी कर्मचारियों की मांग का पुरजोर समर्थन करते हैं। एनपीएस कर्मचारियों के साथ अन्याय है। हमने पंजाब में ओपीएस लागू किया है और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने के लिए केंद्र को लिखा है। कुछ अन्य गैर-भाजपा सरकारों ने भी ओपीएस लागू किया है।"

वहीं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के नेता विजय कुमार बंधु ने कहा, "हमने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को वापस लाने का आह्वान किया था और हमने अपने संघर्ष से कई राज्यों में ओपीएस को सफलतापूर्वक वापस लाया है। हमारी टीम का मानना ​​था कि अगर केंद्र सरकार इस (ओपीएस) की पुष्टि करती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार पर नहीं होगी। यही कारण है कि हम दिल्ली के रामलीला मैदान आए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+