सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी रोज़गार मांगने वाले नहीं, रोज़गारदाता बनेंगे: पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के शिक्षा ढांचे को मजबूत करने और नौजवानों को रोज़गारदाता बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। आज यहां पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते छात्रों की व्यापारिक उद्यमी बनने सम्बन्धी इच्छाओं को व्यवहारिक रूप देने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बिजनैस ब्लास्टर यंग इंटरपन्योर स्कीम का उद्घाटन किया।

We are working to make Punjabs education model the best: Education Minister Harjot Bains

इस मौके पर बोलते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि जहां हम पंजाब के शिक्षा मॉडल को पूरी दुनिया की अपेक्षा बेहतर बनाना है, वहीं साथ ही हमें यह भी यकीनी बनाना है कि हमारे सरकारी स्कूलों में पढ़े विद्यार्थी 12वीं करने के उपरांत यह न सोचें कि ''अब मैं क्या करूँ?'' उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थी अब रोज़गार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगारदारा बनेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बिजनैस ब्लास्टर यंग इंटरपन्योर स्कीम शुरू करने का फैसला किया गया है। इस स्कीम को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है और इसको पहले पड़ाव के अधीन पंजाब राज्य के 9 जिलों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, होशियारपुर, फिरोजपुर, रोपड़ और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के 31 स्कूलों में शुरू किया जाना है और अगले शैक्षिक वर्ष से पंजाब राज्य के सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा।

We are working to make Punjabs education model the best: Education Minister Harjot Bains

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत पहले बच्चों से उनकी व्यापारिक प्रस्ताव लिए जाएंगे और फिर उन व्यापारिक प्रस्तावों को स्थापित उद्योगपतियों के साथ विचारा जाएगा और जो व्यापारिक प्रस्ताव उचित पाए गए, उस प्रस्ताव के लिए 8 विद्यार्थियों का एक मिक्स ग्रुप बना कर उनको पूरा मार्गदर्शन देते हुए ग्रुप के हरेक मैंबर को 2000 रुपए दिए जाएंगे जोकि इस पैसे को अपनी व्यापारिक प्रस्ताव को सफल बनाने के लिए लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में बहुत काबिल बच्चे पढ़ रहे हैं जिनमें देश दनिया को बदलने की क्षमता है और मुझे आशा है कि यह स्कीम न केवल हमारे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी रोज़गारदाता बनाऐगी बल्कि राज्य की कई समस्याओं को भी जड़ से ख़त्म कर देगी।

इस मौके पर डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा वरिन्दर कुमार शर्मा, डी. पी. आई. पंजाब कुलजीतपाल सिंह माही और डायरैक्टर एस. सी. आर. टी. मनिन्दर सिंह सरकारिया और कई अन्य अधिकारी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+