'हम केंद्र सरकार के हथकंडों से डरने वाले नहीं', केटीआर ने दी चुनौती
केटी रामाराव ने मांग की, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अडानी समूह द्वारा शेयर बाजार में हेरफेर और धोखाधड़ी की जांच कराकर अपनी ईमानदारी साबित को साबित करना चाहिए।

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जिस तरह से केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए बीआरएस और विपक्षी दलों को डराने की कोशिश कर रही है, वो उससे डरने वाले नहीं हैं।
साथ ही केटी रामाराव ने मांग की, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अडानी समूह द्वारा शेयर बाजार में हेरफेर और धोखाधड़ी की जांच कराकर अपनी ईमानदारी साबित को साबित करना चाहिए। केंद्र सरकार को केटीआर की ये चुनौती ऐसे समय में आई है, जब शराब नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।
एक समारोह में भाग लेने के बाद सोमवार को जिले के सोदाशापल्ली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, केटी रामाराव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा किए गए वादे के अनुसार स्विस बैंकों में जमा काले धन को लाने में विफल रहने पर निशाने पर लिया। केटीआर ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने ही वास्तव में अडानी को भारत में सबसे अमीर व्यक्ति बनने में मदद की।
केटी रामाराव ने कहा, 'अडानी को बड़ा, और ज्यादा बड़ा बनने में मदद करके, मोदी को पार्टी फंड के रूप में भारी धन प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग वोट खरीदने, पार्टियों को विभाजित करने और राज्यों में विपक्षी दल की सरकारों को गिराने के लिए किया जाता है।' इस दौरान केटीआर ने भाजपा पर जानबूझकर तेलंगाना राज्य के विकास की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications