दिल्ली में दूर होगी पेयजल की किल्लत, कार्ड से मिलेगा पानी, Water ATM से एक दिन में ले सकेंगे 20 लीटर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरिनगर के खजान बस्ती मायापुरी में वॉटर एटीएम प्लांट उद्घाटन किया।

Delhi Water ATM: दिल्ली सरकार ने लोगों के पीने की पानी समस्या खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की है। दिल्ली सरकार शहर के स्लम एरिया और जेजे कलस्टर में वाटर एटीएम लगवा रही है। इससे यहां रहने वाले लोगों की दिल्ली जल बोर्ड के वाटर टैंकर पर निर्भरता कम हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने पिछले साल ही वाटर एटीएम लगाए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि राजधानी में 4 वाटर एटीएम लगाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में 500 वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इस एटीएम से एक आदमी एक दिन में 20 लीटर पानी ले सकेगा। इसके लिए कार्ड जारी किया गया है।

पानी के पाइपलाइन में कानूनी बाधा
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अंदर कई इलाके हैं, जे जे क्लस्टर हैं जहां पर कानूनी कारणो से पानी की लाइन नहीं डाली जा सकती। उन्होंने कहा कि ट्यूब बेल का पानी उपलब्ध हैं जो खारा हैं ऐसी जगहों पर पीने का पानी उपलब्ध हो जाए। इसके लिए वाटर एटीएम लगाए जा रहें हैं। दिल्ली में चार वाटर एटीएम लग चुके हैं। दिल्ली में 500 एटीएम लगाए जाने का फैसला लिया गया है।

Delhi water ATM

हरिनगर में वाटर एटीएम की शुरुआत
हरिनगर के खजान बस्ती मायापुरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वॉटर एटीएम प्लांट का शुभारंभ किया। इस पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में कई इलाकों में पानी की लाइन नहीं पहुच पाती। ऐसी जगह पर जगह पर दिल्ली सरकार ट्यूबवेल के जरिये पानी का आरओ प्लांट लगाकर स्थानीय जनता को साफ व् शुद्ध पानी उपलब्ध करा रही है।

इस दौरान उनके साथ मौजूद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली के अंदर कई इलाके हैं, जे जे क्लस्टर हैं जहां पर कानूनी कारणो से पानी की लाइन नहीं डाली जा सकती । ट्यूब बेल का पानी उपलब्ध हैं जो खारा हैं ऐसी जगहों पर पीने का पानी उपलब्ध हो जाये, इसके लिए Water ATM लगाए जा रहें हैं ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+