पंजाब: पूर्व मंत्री सेखों से विजिलेंस की पूछताछ, करोड़ों के सिंचाई घोटाले में है पेशी
मामले में विजिलेंस को पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS सर्वेश कौशल से भी पूछताछ करनी है। वह अमेरिका से लौट आए हैं और चीफ डायरेक्टर विजिलेंस को लेटर लिखने के बाद जांच में शामिल कराए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

पंजाब में हुए 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सिंचाई घोटाले में विजिलेंस आज पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों से पूछताछ करेगी। सेखों को मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के हेडक्वार्ट बुलाया गया है। यहां उन्हें सुबह 10 बजे पहुंचना है।
सेखों से पहले विजिलेंस पूर्व सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों से भी पूछताछ कर चुकी है। अभी तक की जांच और ढिल्लों से किए सवालों के जवाब के आधार पर आज जनमेजा सिंह सेखों से सवाल किए जाएंगे। मामले की शुरुआत से हर चरण के अलग सवाल हैं। फाइल की क्लीयरेंस से लेकर उन सभी अधिकारियों और अन्यों की भूमिका के संबंध में भी सवाल किए जाएंगे, जो घोटाले के समय कामकाज को पास करने के लिए अधिकृत रहे हैं।
रिटायर्ड IAS सर्वेश कौशल से भी पूछताछ
मामले में विजिलेंस को पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS सर्वेश कौशल से भी पूछताछ करनी है। वह अमेरिका से लौट आए हैं और चीफ डायरेक्टर विजिलेंस को लेटर लिखने के बाद जांच में शामिल कराए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपने लेटर में लिखा है कि जनवरी में चंडीगढ़ से बाहर उनके कई प्रोग्राम है, इस कारण उन्हें वह तिथियां बताई जाएं, जिनमें उनकी उपस्थिति जरूरी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: कोरोना को लेकर भगवंत मान सरकार सतर्क, केंद्र से मांगी वैक्सीन












Click it and Unblock the Notifications