भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में जेई गिरफ्तार
शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के पास जे.ई. बख्शीश सिंह की रिकार्डिंग व अन्य सबूत पेश करने पर विजिलेंस टीम ने जे.ई. बख्शीश सिंह को गिरफ्तर किया है।

पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज हलका गुरुहरसहाय के अंदर विजिलेंस टीम द्वारा की कार्रवाई अधीन बिजली बोर्ड के एक जे.ई. को 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कुटी निवासी दलीप सिंह पुत्र महाणा सिंह का आरोप था कि जे.ई. बख्शीश सिंह ने गांव मोठांवाला में उसकी एक चक्की पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उससे रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपए वसूले हैं। शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के पास जे.ई. बख्शीश सिंह की रिकार्डिंग व अन्य सबूत पेश करने पर विजिलेंस टीम ने जे.ई. बख्शीश सिंह को गिरफ्तर किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बढ़ेगी बासमती की पैदावार, CM मान ने कहा प्रमोट करेंगे












Click it and Unblock the Notifications