Vande Bharat: झारखंड को वंदे भारत की सौगात, 4 घंटे में पहुंच जायेंगे पटना, जानें कब होगी इस ट्रेन की शुरुआत
झारखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Trains) की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना के लिए चलेगी।

झारखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना के लिए चलेगी। अपने ही देश में बनी इस अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन से यात्री महज 4 घंटे में पटना पहुंच जायेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड से बिहार जाने वाले और बिहार से झारखंड आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। खासकर उन लोगों को जो अभी हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं।
रेल मंत्रालय ने दे दी है वंदे भारत एक्सप्रेस के रूटों को मंजूरी
बताया जा रहा है कि कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दे दी है। बताया जा रहा है कि रांची से पटना के लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, जिसकी शुरुआत अप्रैल के महीने में हो जायेगी। रांची और पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) सिर्फ 4 घंटे में यह दूरी तय कर लेगी। अभी जनशताब्दी एक्सप्रेस सबसे कम समय में अपनी यात्रा पूरी करती है. वंदे भारत ट्रेन उससे करीब आधे समय में रांची से पटना पहुंचा देगी।
लंबी दूरी के लिए चलेंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय लंबी दूरी के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। रेलवे ने 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाले रूट पर स्लीपर वंदे एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रांची-पटना और रांची-हावड़ा समेत कई रूट पर इसके लिए सर्वे कराया गया है। खबर है कि अप्रैल में रांची से पटना के बीच वंदे भारत दौड़ने लगेगी, जबकि वंदे भारत में बैठकर रांची से हावड़ा जाने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
75 वंदे भारत ट्रेनें चलायेगा रेलवे
बता दें कि इस साल देश में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की सरकार की योजना है. झारखंड के हिस्से में तीन ट्रेनें आने की संभावना है। चर्चा है कि शताब्दी एक्सप्रेस को रिप्लेस करके रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाया जायेगा। वाराणसी और हावड़ा के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान हो चुका है। झारखंड के लिए अच्छी खबर यह है कि राज्य के करीब 5 दर्जन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जायेगा।
झारखंड के 57 स्टेशन को किया जायेगा अपग्रेड
रेल बजट 2023 में सरकार ने झारखंड की राजधानी रांची समेत सूबे के 57 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत अपग्रेड करने की घोषणा की। राज्य के जिन स्टेशनों को अपग्रेड किया जाना है, उनके नाम इस प्रकार हैं ।
बालसिरिंग
बानो
बड़ाजामदा जंक्शन
बरकाकाना
भागा
चाईबासा
चंद्रपुरा
डालटेनगंज
डंगवापोसी
देवघर
गम्हरिया
गंगाघाट
घाटशिला
गिरिडीह
गोड्डा
गोविंदपुर रोड
हटिया
जामताड़ा
जपला
जसीडीह
कतरासगढ़
कोडरमा
कुमारढुबी
लातेहार
लोहरदगा
मधुपुर
मनोहरपुर
मोहम्मदगंज
मूरी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो
नगरउंटारी
ओरगा
पाकुड़
पारसनाथ
पिस्का
राजखरसावां
रांची
शंकरपुर
सिल्ली
सीनी
टाटानगर
टाटीसिल्वे
विद्यासागर












Click it and Unblock the Notifications