उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी का आंगनबाड़ी वर्करों को दीपावली गिफ्ट, मानदेय बढ़ाने का ऐलान
देहरादून, 1 नवंबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आंगनवाड़ी वर्करों को दीपावली से पहले ही मानदेय बढ़ा कर उन्हें तोहफा दे सकते हैं। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चौरास में आंगनबाड़ी वर्करों को दीपावली से पहले ही सौगात देने की बात कही है. इससे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी वर्कारों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया था। इससे प्रदेश की 33 हजार आंगनबाड़ी वर्करों को मानदेय वृद्धि का फायदा मिलेगा।

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी वर्कर लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जिन्हें अभी मुख्य वर्कर को 7500, सहायक को 4750 व मिनी वर्कर को 3700 रूपये मिलते हैं. लेकिन अब महिला बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी वर्करों के लिए मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है. जिसके तहत मुख्य वर्कर को 2250, सहायिका को 1250, और मिनी सहायिका को 1000 रूपये मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आंगनवाड़ी बहनों ने कोविडकाल में शानदार काम किया. जिन हालात में आंगनबाड़ी वर्कर काम करती हैं, सरकार उनकी सेवाओं को सराहती है. इसके चलते सरकार दीपावली से पहले उन्हें तोहफा देने जा रही है।
महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि सरकार दीपवाली से पहले ही आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा करेगी. कोविडकाल में आंगनबाड़ी वर्करों की सेवाओं को देखते हुए सरकार ने दो-दो हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी थी. लेकिन अब दीपावली से पहले सरकार जल्द ही मानदेय बढ़ाने की घोषणा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications