भूपेश बघेल व सचिन पायलट गुरुवार को महराजगंज में करेंगे चुनाव प्रचार
लखनऊ, 23 फरवरी 2022 । जिले में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को प्रचार-प्रसार के लिए उतार दिया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जिले में आएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 12.15 बजे पनियरा विधानसभा में पहुंचेंगे। परतावल से पनियरा तक उनका रोड शो का कार्यक्रम है।
इसके बाद वह अपराह्न डेढ़ बजे फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में पहुंच पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व पार्टी के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल गुरूवार को देवरिया में दो चुनावी चुनावी जनसभा में शामिल होने के बाद हेलीकाप्टर से अपराह्न तीन बजे सिसवा विधानसभा क्षेत्र के किसान डिग्री कॉलेज निचलौल में आएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications