चक्रवात गुलाब से प्रभावित उत्तर आंध्र को तत्काल सहायता पहुंचाई जाए: जगन सरकार से चंद्रबाबू नायडू
तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर आंध्र में साइक्लोन गुलाब के कारण फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान को रेखांकित करते हुए प्रदेश सरकार से क्षेत्र को तुरंत मदद पहुंचाने को कहा।
हैदराबाद, 29 सितंबर। तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर आंध्र में साइक्लोन गुलाब के कारण फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान को रेखांकित करते हुए प्रदेश सरकार से क्षेत्र को तुरंत मदद पहुंचाने को कहा। बता दें कि साइक्लोन गुलाब के कारण 3 लाख एकड़ की फसल बर्बाद हुई है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा सड़के भी बुरी तरह खराब हो गई हैं।

उन्होंने रेड्डी सरकार और उनके नेताओं से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन मोहन सरकार चक्रवात प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं कर रही और लापरवाही बरत रही है। मंगलवार, 29 सितंबर, 2021 को पार्टी नेताओं के साथ एक टेलीकांफ्रेंस के दौरान, नायडू ने मांग की कि सरकार तुरंत फसल के नुकसान की गणना करे और प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करे।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नीति का पुरस्कार
इसके साथ जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी मदद की जाए। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री ने लोगों की हरसंभव मदद के लिए अपने अधिकारियों को आदेश दिए हैं, लेकिन आंध्र सरकार चक्रवात से प्रभावित लोगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि टीडीपी सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications